IND vs PAK: SAFF चैंपियनशिप में खिताबी हैट्रिक लगाना चाहेगा भारत, फाइनल में पाकिस्तान से टक्कर

IND vs PAK, SAFF Championship Final: भारत और पाकिस्तान की फुटबॉल टीमों के बीच मंगलवार को सैफ चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। अगर भारत जीतने में सफल रहा तो वो पहली बार इस चैंपियनशिप को जीतने की हैट्रिक लगाने का इतिहास रचेगा।

डिफेंडिंग चैंपियन भारत मंगलवार को बांग्लादेश के ढाका स्थित नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले फाइनल में जीत दर्ज करके, लगातार तीसरी बार SAFF चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगा।

India to face Pakistan in SAFF Championship Final

सैफ चैंपियनशिप फाइनल में होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला (X/Indian Football)

AIFF की वेबसाइट के अनुसार, 'ब्लू टाइगर्स' (भारतीय टीम) ने अब तक रिकॉर्ड नौ बार यह खिताब जीता है — 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015, 2021 और 2023 में — लेकिन वे कभी भी लगातार तीन बार चैंपियन नहीं बन पाए हैं।

End of Feed