Hockey World Cup 2026: आगाज मैच से पहले कप्तान हरमनप्रीत सिंह का ऐलान- ट्रॉफी जीतना ही एकमात्र लक्ष्य

Hockey World Cup 2026: टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में लगातार दो कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। इसके अलावा टीम ने एशिया कप और दो बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता है।

Hockey World Cup 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा है कि उनकी टीम FIH हॉकी विश्व कप का खिताब जीतकर देश के 51 साल के इंतजार को खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार है। JioStar से बात करते हुए हरमनप्रीत ने कहा कि यह टूर्नामेंट टीम के लिए एक बड़ा मौका है, खासकर इसलिए क्योंकि टीम में कई सीनियर खिलाड़ी मौजूद हैं।" हम सबके लिए वर्ल्ड कप बहुत मायने रखता है क्योंकि इसके बाद क्या होगा कोई नहीं जानता। टीम में कई सीनियर खिलाड़ी भी हैं, तो हमारे लिए यह एक शानदार मौका है।

Hockey (3)

हॉकी वर्ल्ड कप (फोटो साभार- AI)

दो ओलंपिक में जीता कांस्य

टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में लगातार दो कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। इसके अलावा टीम ने एशिया कप और दो बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता है। हरमनप्रीत का मानना है कि इसी लय को बरकरार रखकर वे विश्व कप में भी इतिहास रच सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें यकीन है कि हम यह कर सकते हैं। और हमारा एकमात्र मकसद अपना बेस्ट देना और पदक जीतना है। टोक्यो और पेरिस में लगातार पदक जीतना हमारे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।

End of Feed