इटली में पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने की कोशिश करेंगे भारतीय बॉक्सर

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 2, 2024, 04:06 PM IST

Indian Boxers In Italy: मुक्केबाज शिव थापा, दीपक भोरिया और निशांत देव सहित नौ भारतीय मुक्केबाज रविवार से इटली के बस्टो अर्सिजियो में शुरू होने वाले पहले विश्व क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने के लिए रिंग में उतरेंगे।

अनुभवी मुक्केबाज शिव थापा, दीपक भोरिया और निशांत देव सहित नौ भारतीय मुक्केबाज रविवार से इटली के बस्टो अर्सिजियो में शुरू होने वाले पहले विश्व क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने के लिए रिंग में उतरेंगे। भारत के सात पुरुष और दो महिला मुक्केबाज अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कार्यकारी बोर्ड द्वारा बनाई गई एक तदर्थ संस्था पेरिस 2024 मुक्केबाजी इकाई (पीबीयू) द्वारा आयोजित किए जा रहे क्वालीफायर में ओलंपिक स्थान हासिल करने का लक्ष्य बनाये होंगे।

Boxing

भारतीय मुक्केबाजों की नजर पेरिस ओलंपिक कोटा पर (AP File)

टूर्नामेंट में 49 कोटा स्थान दांव पर लगे होंगे और एक मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंचकर पेरिस ओलंपिक का टिकट पक्का कर लेगा। लेकिन महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग में ओलंपिक स्थान तय करने के लिए सेमीफाइनल हारने वाली मुक्केबाजों के बीच ‘बॉक्स ऑफ’ (मुकाबला) होगा क्योंकि केवल तीन स्थान दांव पर लगे हैं।

End of Feed