Swiss Open 2023: गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली की भारतीय जोड़ी पहले राउंड में हारकर स्विस ओपन से बाहर

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 22, 2023, 03:44 PM IST

gayatri jolly an treesa jolly, Swiss Open 2023: गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली की भारतीय शटलर जोड़ी स्विस ओपन 2023 के पहले राउंड में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

Swiss Open 2023: स्विस ओपन 2023 के महिला डबल्स के पहले राउंड में भारत को निराशा हाथ लगी है। गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली की भारतीय शटलर जोड़ी स्विस ओपन के पहले राउंड में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पिछले हफ्ते इसी जोड़ी ने ऑल इंग्लैंड ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

jolly and gayatri

गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली (SAI media)

गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली की जोड़ी को स्विस ओपन 2023 के पहले राउंड में इंडोनेशिया की दूसरी वरीय जोड़ी अप्रियानी रहायू और सिती फादिया सिल्वा ने 21-14, 21-14 से मात देकर अगले राउंड में अपनी जगह पक्की की है।

End of Feed