जोर-शोर से चल रही कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी, खेल गांव में 20 जुलाई से जुटेंगे भारतीय खिलाड़ी

Commonwealth Games Preparation: दिल्ली स्थित खेल गांव में सबसे पहले 20 जुलाई को जिम्नास्ट पहुंचेंगे और उसके अगले दिन मुक्केबाज और तैराक पहुंचेंगे। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में भारतीय खिलाड़ी जोर-शोर से जुटे हैं।

Commonwealth Games Preparation: आयोजकों ने भले ही ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतियोगिताओं के दायरे को घटा दिया हो लेकिन भारत इस बहु खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। भारत की एथलेटिक्स टीम तैयारी के लिए पोलैंड और मुक्केबाज आयरलैंड जाएंगे जबकि भारोत्तोलक पहले ही बर्मिंघम के लिए रवाना हो चुके हैं। ये खेल 23 जुलाई से दो अगस्त तक होने हैं और इनमें शारीरिक रूप से सामान्य खिलाड़ियों के लिए 10 और पैरा खिलाड़ियों के लिए छह खेल शामिल होंगे। खर्च कम करने के लिए शहर में पूरे टूर्नामेंट का आयोजन आठ मील (12.8 किमी) के दायरे में किया जाएगा। इसमें 74 देशों के 3,000 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है जिसमें भारत दल में 126 खिलाड़ी शामिल हैं।

Sports

भारतीय खिलाड़ी (फोटो साभार- @mansukhmandviya)

खेल गांव में सबसे पहले 20 जुलाई को जिम्नास्ट पहुंचेंगे और उसके अगले दिन मुक्केबाज और तैराक पहुंचेंगे। पीटीआई इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय दल के तैयारी कार्यक्रम पर नजर डाल रहा है। इस बार हालांकि पदकों की संख्या पिछली बार बर्मिंघम में मिले 22 स्वर्ण सहित 61 पदक की तुलना में काफी कम रहने की संभावना है। भारत बर्मिंघम में चौथे स्थान पर रहा था। सभी दौरों को खेल मंत्रालय के वार्षिंक प्रतियोगिता एवं ट्रेनिंग कैलेंडर (एसीटीसी) कोच और टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) से मंजूरी मिली है।

End of Feed