भारतीय तीरंदाज विश्व कप में मेडल से चूके, ओलंपिक टीम कोटा हासिल करने पर नजरें

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 20, 2024, 09:05 PM IST

Indian Archery Team: भारतीय रिकर्व तीरंदाजी टीमों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा जिससे दोनों बृहस्पतिवार को यहां विश्व कप के तीसरे चरण में पदक से चूक गयीं लेकिन अपनी विश्व रैंकिंग के आधार पर पेरिस ओलंपिक टीम कोटा हासिल करने के करीब हैं। विश्व कप के तीसरे चरण में भारतीय महिला टीम चौथे स्थान पर रही जबकि पुरुष टीम अंतिम 16 तक पहुंची।

KEY HIGHLIGHTS
  • तीरंदाजी विश्व कप में भारत का खराब प्रदर्शन
  • पदक से चूके भारतीय तीरंदाज
  • ओलंपिक कोटा हासिल करने पर नजरें

भारतीय रिकर्व तीरंदाजी टीमों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा जिससे दोनों बृहस्पतिवार को यहां विश्व कप के तीसरे चरण में पदक से चूक गयीं लेकिन अपनी विश्व रैंकिंग के आधार पर पेरिस ओलंपिक टीम कोटा हासिल करने के करीब हैं।

Indian Archery Team

भारतीय तीरंदाजी टीम (SAI Media)

विश्व कप के तीसरे चरण में भारतीय महिला टीम चौथे स्थान पर रही जबकि पुरुष टीम अंतिम 16 तक पहुंची। अब दोनों टीमों को सोमवार तक का इंतजार करना होगा जब विश्व तीरंदाजी द्वारा रैंकिंग के आधार पर आधिकारिक सूची की घोषणा की जायेगी।

End of Feed