LIVE
India vs China Womens Hockey Live Score, Asian Games 2023: मेजबान चीन ने भारत को एकतरफा मुकाबले में दी शिकस्त, फाइनल में पहुंची
India vs China Womens Hockey Live Score Online, IND vs CHN Asian Games 2023 Womens Hockey Today Match Live Score Streaming: एशियन गेम्स में महिला हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम कुछ खास कमाल नहीं दिख पाई। इस मुकाबले में मेजबान चीन ने भारत को 4-0 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से गोल नहीं हो सका था। लेकिन दूसरे क्वार्टर में चीन ने अच्छी वापसी करते हुए एक गोल दागे और भारत के खिलाफ 1-0 से बढ़त बनाई। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में भी चीन ने एक गोलकर कर बढ़त को 2-0 से बरकरार रखा। अंतिम क्वार्टर में भी चीन का दबदबा देखने को मिला और दो गोल दागकर भारत को 4-0 से हराया। इसी जीत के साथ चीन फाइनल में पहुंच गई।
OCT 05, 2023 15:05 IST
India vs China Womens Hockey Live Score: चीन ने भारत को दी शिकस्त
एशियन गेम्स महिला हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान चीन ने भारत को 4-0 से शिकस्त दी। इसी जीत के साथ चीन फाइनल में पहुंच गई।
OCT 05, 2023 14:41 IST
India vs China Womens Hockey Live Score: तीसरे क्वार्टर का खेल हुआ खत्म
भारत अैर चीन के बीच तीसरे क्वार्टर का मुकाबला खत्म हो चुका है। टीम इंडिया अभी तक गोल का खाता नहीं खोल पाई है, जबकि चीन ने दो गोलकर बढ़त हासिल कर ली है।
OCT 05, 2023 14:28 IST
India vs China Womens Hockey Live Score: चीन ने तीसरे क्वार्टर में दागा एक और गोल
भारत के खिलाफ तीसरे क्वार्टर में चीन ने एक और गोल दागा। इसी के साथ चीन ने 2- 0 से बढ़त बना ली है।
OCT 05, 2023 14:11 IST
India vs China Womens Hockey Live Score: दूसरे क्वार्टर का खेल हुआ खत्म
भारत और चीन के बीच दूसरे क्वार्टर का खेल खत्म हो चुका है। चीन के खिलाड़ी ने दूसरे क्वार्टर में गोलकर बढ़त हासिल की। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों का गोलकर को लेकर मशक्कत जारी है।
OCT 05, 2023 14:03 IST
India vs China Womens Hockey Live Score: चीन ने हासिल की बढ़त
भारत के खिलाफ दूसरे क्वार्टर में चीन ने गोल दागकर बढ़त हासिल कर ली है।
OCT 05, 2023 13:50 IST
India vs China Womens Hockey Live Score: पहले क्वार्टर में नहीं हुआ गोल
भारत और चीन के बीच पहला क्वार्टर मुकाबला खत्म हो चुका है। पहले गोल में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं हो सका। अब दूसरे क्वार्टर का मुकाबला शुरू हो चुका है।
OCT 05, 2023 13:43 IST
India vs China Womens Hockey Live Score: शुरू हो चुका है मुकाबला
एशियन गेम्स में महिला हॉकी का सेमीफाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। पहले क्वार्टर का मुकाबला चल रहा है। दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल को लेकर मशक्कत कर रहे हैं।
OCT 05, 2023 13:22 IST
OCT 05, 2023 13:21 IST
India vs China Womens Hockey Live Score: चीन का स्क्वॉड
गु बिंगफेंग, ली जियाकी (कप्तान), झांग यिंग, कुई किउक्सिया, मा निंग, झांग ज़िंदान, लियांग मियु, ली होंग, झांग जियाओक्सू, वांग ना, चेन यांग, लुओ तियानतियान, झोंग जियाकी।
OCT 05, 2023 13:17 IST
India vs China Womens Hockey Live Score: भारत का स्क्वाॅड
सविता पुनिया (जीके और सी), दीप ग्रेस एक्का (वीसी), गुरजीत कौर, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, नवजोत कौर, नेहा गोयल, मोनिका, निक्की प्रधान, निशा वारसी, सलीमा टेटे।
OCT 05, 2023 12:52 IST
ओलंपिक से पहले बड़ा टेस्ट
अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक में जाने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ये अहम टेस्ट होगा।
OCT 05, 2023 12:31 IST
आमने-सामने का रिकॉर्ड
आमने-सामने के रिकॉर्ड के मामले में भारत थोड़ा आगे है। उसने चीन के खिलाफ 22 मैचों में से 11 जीते हैं। चीन नौ मैचों में विजयी रहा है, जबकि दो गेम ड्रॉ पर समाप्त हुए।
OCT 05, 2023 11:57 IST
भारत ने जोरदार वापसी की
कोरिया के खिलाफ कड़े मुकाबले में 1-1 से ड्रा के बावजूद भारत ने जोरदार वापसी करते हुए हांगकांग चीन के खिलाफ 13-0 की शानदार जीत दर्ज की और पूल ए में शीर्ष पर पहुंचा।
OCT 05, 2023 11:25 IST
भारत का शानदार प्रदर्शन
भारत ने प्रतियोगिता में अब तक अजेय रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। उसने सिंगापुर के खिलाफ 13-0 की जोरदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और इसके बाद मलेशिया पर 6-0 की शानदार जीत दर्ज की।
OCT 05, 2023 10:44 IST
दोनों टीमों का शानदार प्रदर्शन
दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म दिखाया है और फाइनल में जगह पक्की है, जिससे मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।
OCT 05, 2023 10:07 IST
भारत प्रबल दावेदार
भारतीय महिला टीम ने 2018 में जकार्ता में रजत पदक जीता था लेकिन इस बार सविता पूनिया की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन कर रही टीम स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार है।
OCT 05, 2023 08:28 IST
India vs China Womens Hockey Live Score: टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे
भारतीय महिला और चीन महिला टीम के बीच हॉकी मुकाबले को आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
OCT 05, 2023 08:28 IST
India vs China Womens Hockey Live Score: सेमीफाइनल में किन दो टीमों के बीच होगा मुकाबला
एशियन गेम्स महिला हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना मेजबान देश चीन से होगा।
OCT 05, 2023 08:27 IST
India vs China Womens Hockey Live Score: कहां खेला जाएगा मुकाबला
भारतीय महिला और चीन महिला टीम के बीच हॉकी मुकाबला गोंगशू कैनाल स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।
OCT 05, 2023 08:27 IST
India vs China Womens Hockey Live Score: लाइव ब्लॉग में स्वागत है
एशियन गेम्स में गुरुवार को महिला हॉकी टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे। इसको लेकर हम आपका स्वागत करते हैं।
