LIVE

India vs Afghanistan, Asian Games 2023 Highlights: बारिश के चलते रद्द हुआ मैच, पर भारत के हाथ लगा गोल्ड

अभिषेक गुप्ताUpdated Oct 7, 2023, 15:03 IST
India vs Afghanistan, Asian Games 2023 Highlights: बारिश के चलते रद्द हुआ मैच, पर भारत के हाथ लगा गोल्ड

India vs Afghanistan, Asian Games 2023 Highlights: बारिश के चलते रद्द हुआ मैच, पर भारत के हाथ लगा गोल्ड

India vs Afghanistan, Asian Games 2023 Highlights: एशियन गेम्स में भारत और अफगानिस्तान का टी-20 फाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। शनिवार (सात अक्टूबर, 2023) को चीन के जेडजेयूटी क्रिकेट फील्ड में जब पहले बैटिंग करते हुए अफगानी टीम 18.2 ओवर्स में पांच विकेट के नुकसान पर 112 रनों के साथ मैदान पर थी, तभी बारिश होने लगी। आनन-फानन पिच और उसके आसपास के एरिया को कवर किया गया, जिसके कुछ देर बाद मैच रुका रहा। हालांकि, जब बारिश नहीं थमी तो मैच को रद्द कर दिया गया और प्वॉइंट टेबल में अच्छी स्थिति के चलते भारत के हाथ गोल्ड मेडल लगा। नीचे, कार्ड सेक्शन में जानिए मैच से जुड़े पल-पल के ताजा अपडेट्स:

OCT 07, 2023 15:03 IST

India vs Afghanistan, Asian Games 2023: इंडिया की बल्ले-बल्ले! हासिल हुआ गोल्ड

India vs Afghanistan, Asian Games 2023: इंडिया की बल्ले-बल्ले! हासिल हुआ गोल्ड
OCT 07, 2023 15:02 IST

India vs Afghanistan, Asian Games 2023: बेनतीजा रहा मैच, फिर भी...

India vs Afghanistan, Asian Games 2023: बेनतीजा रहा मैच, फिर भी...
OCT 07, 2023 13:31 IST

फौरन यूं कवर की गई पिच

फौरन यूं कवर की गई पिच
OCT 07, 2023 13:29 IST

India vs Afghanistan, Asian Games 2023: बारिश के चलते थम गया खेल

अफगान टीम का स्कोर जब पांच विकेट के नुकसान पर 112 रन था, तब अचानक बारिश होने लगी और मजबूरन खेल रोका गया। आनन-फानन पिच और उसके आसपास के हिस्से को कवर्स के ढंका गया। फिलहाल खेल थमा हुआ है।
OCT 07, 2023 12:58 IST

और गया पांचवां विकेट, आधी अफगानी टीम ढेर

अफगानिस्तान को 11वें ओवर में पांचवां झटका के जनत के तौर पर लगा। वह शहबाज अहमद की बॉल पर अपना विकेट गंवा बैठे और इस दौरान वह सिर्फ एक रन ही टीम के लिए जुटा पाए थे।
OCT 07, 2023 12:47 IST

India vs Afghanistan, Asian Games 2023: अफगानिस्तान का चौथा विकेट भी गिरा

अफगानिस्तान को एक और झटका 10वें ओवर में लगा। ए.जजई 20 बॉल का सामना करते हुए 15 रनों पर आउट हो गए। उन्हें रवि बिश्नोई ने बोल्ड किया।
OCT 07, 2023 12:26 IST

India vs Afghanistan, Asian Games 2023: अफगानिस्तान को यूं लगे शुरुआती तीन झटके

अफगानिस्तान की टीम को पहला झटका जेड अकबरी के रूप में लगा। वह दूसरे ओवर में आठ बॉल का सामना करने के बाद पांच रन बनाकर आउट हो लिए। फिर आगे एम शहजाद तीसरे ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे, जिसके बाद एन अली भी चौथे ओवर में आउट हो गए।
OCT 07, 2023 11:29 IST

भारत-अफगानिस्तान के फाइनल मुकाबले पर बारिश का साया

चीन के जेडजेयूटी क्रिकेट फील्ड में होने वाले एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले में बारिश ने खलल डाल रखी है। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले टी-20 मैच में बारिश के चलते अब तक टॉस नहीं हो सका है, मैच रेफरी बारिश थमने का इंतजार कर रहे हैं।
OCT 07, 2023 11:02 IST

एशियन गेम्स में पाकिस्तान का बिगड़ा खेल

कांस्य पदक के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुए क्रिकेट मुकाबले में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा है। डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीत हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है।
OCT 07, 2023 10:48 IST

टीम इंडिया की किसके पास है कमान?

भारत की ओर से इस मुकाबले में टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के पास है, जबकि जितेश शर्मा या फिर प्रभसिमरन सिंह विकेटकीपिंग करते नजर आ सकते हैं।
OCT 07, 2023 10:47 IST

India vs Afghanistan, Asian Games 2023: कहां और कब होगा मैच?

एशियन गेम्स के तहत भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला यह टी-20 फाइनल सुबह साढ़े 11 बजे चीन के Zhejiang में Hangzhou स्थित ZJUT Cricket Field में खेला जाएगा।
OCT 07, 2023 10:45 IST

अफगानिस्तानी टीम में हैं ये चेहरे

अल्लाह नूर, नूर अली, सेदिकुल्लाह अटल, जुबैद अकबरी, गुलबदीन नैब, शहीदुल्ला, शरफुद्दीन अशरफ, अफसार जजाई, मोम्मद शहजाद, फरीद अहमद, मोहम्मद इब्राहिम, नांगयालिया खारोट, निजात मसूद, कैस अहमद, सैयद शिरजाद, वफीउल्ला और जहीर खान।
OCT 07, 2023 10:43 IST

इंडिया के स्क्वॉड में कौन-कौन?

इंडिया के स्क्वॉड में राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, यशस्वी जयसवाल, दीपक हुड्डा, शहबाज अहमद, शिवम दुबे, वेंकटेश अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, रवि बिश्वोई, रविनिवासन साई किशोर और यश ठाकुर हैं।
OCT 07, 2023 10:36 IST

India vs Afghanistan, Asian Games 2023: बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचा था इंडिया

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम बांग्लादेश को नौ विकेट से हराकर एशियाई खेलों के फाइनल में।