IND vs NZ: पहले वनडे में करीबी जीत के बावजूद टीम इंडिया पर हुआ मोटा जुर्माना

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 20, 2023, 04:46 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में स्लो ओवर रेट की वजह से मोटा जुर्माना आईसीसी ने किया है।

दुबई: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 12 रन के करीबी अंतर से जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया है। भारतीय टीम पर जुर्माना धीमी गति से गेंदबाजी करने के लिए लगा है।

Indian-cricket-team

भारतीय क्रिकेट टीम(साभार AP)

आईसीसी ने भारतीय टीम द्वारा हैदराबाद में स्लो ओवर रेट के लिए 60 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है। आईसीसी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। भारतीय टीम बुधवार को जीत के लिए 350 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए नियत समय में तीन ओवर कम गेंदबाजी की थी। मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने आईसीसी से भारतीय टीम के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की थी।

End of Feed