Asian Games में इंडिया की बल्ले-बल्ले! क्रिकेट-कबड्डी में गोल्ड तो हॉकी में हासिल किया कांस्य

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Oct 7, 2023, 04:57 PM IST

Asian Games: इस बीच, भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीमों ने एशियाई खेलों में रजत पदक के साथ अपने अभियान का समापन किया।

Asian Games: चीन में आयोजित एशियन गेम्स में इंडिया के लिए शनिवार (सात अक्टूबर, 2023) का दिन अच्छा रहा। भारत ने इस दौरान कई खेलों में मेडल्स हासिल करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मोर्चे पर अपना रुतबा बढ़ाया। हांगझोउ में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टी-20 क्रिकेट मैच के फाइनल में हिंदुस्तान ने गोल्ड हासिल किया। रोचक बात है कि यह मेडल तब हासिल हुआ जब फाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिससे रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम को उच्च वरीयता के कारण विजेता घोषित किया गया।

INDIA at Asian Games

जीत के बाद खुशी के पलों को साझा करते हुए टीम इंडिया के अलग-अलग खिलाड़ी।

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 18.2 ओवर में पांच विकेट पर 112 रन बनाए थे। आगे लगातार बारिश के कारण यहां के ‘झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी‘ क्रिकेट मैदान में खेल नहीं हो सका। अफगानिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने शुरुआती चार ओवर में 12 रन पर तीन विकेट गंवाए। शिवम दुबे (1-0-4-1) जुबैद अकबरी (पांच) को आउट किया जबकि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद (चार) अर्शदीप सिंह (3-0-17-1) का शिकार बने। नूर अली जादरान (एक) गफलत का शिकार हो कर रवि बिश्नोई की थ्रो पर रन आउट हुए।

End of Feed