स्पोर्ट्स

National Games का आगाज गोवा में 26 अक्टूबर कोः 28 जगहों पर होंगी 43 स्पर्धाएं, CM बोले- अनूठे होंगे खेल

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 7, 2023, 05:14 PM IST

National Games 2023: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम ने प्रतिष्ठित 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के विवरण का खुलासा किया। रोचक बात है कि इतिहास में पहली बार गोवा राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने जा रहा है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

National Games 2023: 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन 26 अक्टूबर, 2023 को होगा। गोवा में यह इनॉग्रेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सूबे के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार (छह अक्टूबर, 2023) को यह जानकारी दी थी। उन्होंने राज्य के खेल मंत्री गोविंद गाउडे और राष्ट्रीय खेल तकनीकी समिति के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा की मौजूदगी में पत्रकारों से कहा कि गोवा के खेल अनूठे होंगे।

उनके मुताबिक, "प्रधानमंत्री मोदी 26 अक्टूबर को शाम को साढ़े छह बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलों का उद्घाटन करेंगे। खेल 28 स्थानों पर होंगे और 43 स्पर्धाओं में 10000 से अधिक एथलीट भाग लेंगे। इसमें गोवा के पांच देसी खेल भी होंगे, जबकि साइकिलिंग और गोल्फ की स्पर्धाएं दिल्ली में होंगी।"

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम ने प्रतिष्ठित 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के विवरण का खुलासा किया। रोचक बात है कि इतिहास में पहली बार गोवा राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने जा रहा है।

राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा खेल आयोजन होगा। आयोजन में कुल 43 खेलों की प्रभावशाली श्रृंखला रहेंगी। वैसे, इससे पहले गुजरात में आयोजित पिछले राष्ट्रीय खेलों में जहां 36 खेल शामिल हुए थे। वहीं, 2015 में केरल आयोजित राष्ट्रीय खेलों में कुल 33 खेल शामिल हुए।

राष्ट्रीय खेलों का यह विराट आयोजन न सिर्फ एथलेटिक एक्सीलेंस और आपसी सौहार्द का प्रतीक है बल्कि कई रोमांचक खेलों की शुरुआत के लिए एक मंच प्रदान करने को प्रतिबद्ध भी है।

बकौल सावंत, "हमारा लक्ष्य गोवा में एक संपन्न खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है। लंबे समय से पर्यटक गोवा राज्य में मौजूद खूबसूरत समुद्र तटों का आनंद लेते रहे हैं। इस आयोजन का उद्देश्य दुनिया भर के खेल प्रेमियों का ध्यान राज्य की ओर आकर्षित करना है। हमने पहले भी आयरन मैन जैसे सफल आयोजन किए हैं।" (एजेंसी इनपुट्स के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article