IND vs PAK: नीदरलैंड में भारत-पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप मैच के सारे टिकट बिके, जानिए कितनी है टिकटों की कीमत

IND vs PAK Hockey World Cup Match Tickets: भारत और पाकिस्तान के बीच आज होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप मैच को लेकर करोड़ों खेल प्रेमी उत्साहित हैं। नीदरलैंड्स में आयोजित होने वाले इस मुकाबले के सारे टिकट बिक गए हैं। यहां जानिए कितनी है इस मैच के टिकटों की कीमत।

IND vs PAK Hockey World Cup Match: आज नीदरलैंड की जमीन पर आयोजित होने वाले एफआईच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले के सभी टिकट बिक चुके हैं। पूल-डी के इस हाई-प्रोफाइल मैच के लिए 10,000 दर्शकों की क्षमता वाला वैगनर स्टेडियम खचाखच भरा होगा। नीदरलैंड में भारतीय और पाकिस्तानी समुदायों के बीच इस मैच को लेकर काफी उत्साह है। इसके टिकट सितंबर 2025 से ही अलग-अलग चरणों में ऑनलाइन बेचे जा रहे थे।

Hockey World Cup, IND vs PAK Match Tickets Price, India vs Pakistan Tickets Sold Out

भारत-पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप मैच के टिकटों की कीमत (AI Generated Image)

रॉयल डच हॉकी एसोसिएशन (KNHB) की कम्युनिकेशन ऑफिसर तमारा बाउमन्स ने PTI को बताया, "टिकट सितंबर 2025 से ऑनलाइन बेचे गए। हमने इन्हें चरणों में बेचा, पहला चरण सितंबर में और अगला इस साल मार्च में हुआ।" टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर कई कैटेगरी के टिकट उपलब्ध थे। इनकी कीमतें गैर-डच मैचों के लिए साउथ स्टैंड टिकट के 35 यूरो (3,878 रुपये) से लेकर कवर्ड मेन स्टैंड के डे-टिकट के लिए 57 यूरो (6,316 रुपये) तक थीं। हॉस्पिटैलिटी टिकट की कीमत 251.34 यूरो (तकरीबन 28 हजार रुपये) थी।

End of Feed