LIVE

IND Vs NZ ODI Series 2026 Squad Announcement Live: श्रेयस अय्यर को करना होगा इंतजार, बुमराह और हार्दिक भी करेंगे आराम

IND Vs NZ ODI Series 2026 Squad Announcement, India vs New Zealand Full Squad, Playing 11, Match Live streaming Date Time, Stadium Venue Details in Hindi Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए जल्द टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा। 5 मैच की टी20 सीरीज से पहले होने वाले इस सीरीज में एक बार फिर विराट और रोहित की जोड़ी एक्शन में होगी।

IND Vs NZ ODI Series 2026 Squad Announcement Live: श्रेयस अय्यर को करना होगा इंतजार, बुमराह और हार्दिक भी करेंगे आराम
IND Vs NZ ODI Series 2026 Squad Announcement Live: श्रेयस अय्यर को करना होगा इंतजार, बुमराह और हार्दिक भी करेंगे आराम

IND Vs NZ ODI Series 2026 Squad Announcement Updates: टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है, जबकि 3 मैच की वनडे सीरीज की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। रिपोर्ट की मानें तो हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। टीम मैनेजमेंट चाहता है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप के लिए हार्दिक पूरी तरह फिट रहें। हालांकि हार्दिक विजय हजारे ट्रॉफी में वडोदरा के आखिरी तीन मैचों में से दो मैच खेलेंगे। वह 3 और 8 जनवरी को विदर्भ और चंडीगढ़ के खिलाफ होने वाले मैच में बड़ौदा के लिए खेलेंगे। हार्दिक पांड्या ने अपना आखिरी वनडे 9 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जो चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था, जहां भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था।



न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक के अलावा जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया जा सकता है। वहीं विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत की जगह ईशान किशन की टीम में एंट्री हो सकती है। ईशान ने 11 अक्टूबर 2023 को अपना आखिरी वनडे अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे 11 जनवरी को वडोदरा में, दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट में और तीसरा वनडे 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

भारत की संभावित वनडे स्क्वॉड (India ODI Squad Prediction)- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, आर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, कुलदीप यादव।


इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026 का शेड्यूल:

Bharat Banam New Zealand 1st ODI Match Date Time: January 11, वड़ोदरा
Bharat Banam New Zealand 2nd ODI Match Date Time: January 14, राजकोट
Bharat Banam New Zealand 3rd ODI ODI Match Date Time : January 18, इंदौर

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026 लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स:

भारत बनाम न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज का लाइव टीवी सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी में किया जाएगा। इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड सीरीज के सभी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते है

DEC 31, 2025 12:42 IST

India ODI Squad Announcement Live Updates: वापसी के लिए तैयार शमी

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी कर सकते हैं। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चयनकर्ता 2027 विश्व कप की योजनाओं में बदलाव करने को तैयार हैं। जानकारी के अनुसार, उनके घरेलू प्रदर्शन का विश्लेषण किया गया है। एकमात्र चिंता उनकी फिटनेस को लेकर है।
DEC 31, 2025 11:51 IST

India ODI Squad Announcement Live Updates: विराट के लिए रहा रिकॉर्ड वाला साल

विराट कोहली ने 2025 में यह साबित कर दिया कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद उनका वनडे क्रिकेट में कोई जवाब नहीं है। भारतीय क्रिकेट के इस दिग्गज खिलाड़ी ने 651 रनों के साथ साल का अंत भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में किया। वे आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं जिससे उन्होंने विव रिचर्ड्स का पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह लगातार दसवां साल है जब कोहली आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष दो में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
DEC 31, 2025 11:49 IST

India ODI Squad Announcement Live Updates: कब होगी टीम की घोषणा

टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा पहले ही कर दी गई है। वनडे सीरीज के लिए इसकी घोषणा जनवरी के पहले हफ्ते में की जा सकती है। 3 या 4 जनवरी को टीम का ऐलान किया जा सकता है। टीम शुभमन गिल की कप्तानी में उतरेगी जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे।
DEC 31, 2025 11:34 IST

India ODI Squad Announcement Live Updates: श्रेयस अय्यर को करना होगा इंतजार

वनडे में टीम इंडिया के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को वापसी के लिए इंतजार करना होगा। ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें पूरी तरह से फिट होने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा जिसके चलते उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में बाहर रखा जा सकता है।
DEC 30, 2025 20:37 IST

India ODI Squad Announcement Live Updates: सबसे बड़ा सवाल है कि क्या शमी करेंगे वापसी

एक और बड़ा सवाल यह होगा कि क्या मोहम्मद शमी वापसी कर पाएंगे। शमी भारत के महानतम तेज गेंदबाजों में से एक हैं और वनडे क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन उसके बाद से उन्होंने भारत के लिए कोई भी फॉर्मेट नहीं खेला है। इस स्टार तेज गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में गेंदबाजी की है और प्रभावित किया।
DEC 30, 2025 20:21 IST

India ODI Squad Announcement Live Updates:कैसा है विकेटकीपर का रिकॉर्ड

ईशान किशन ने 27 वनडे मैचों में 42.40 के औसत और 102.91 के स्ट्राइक रेट से 933 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। उनका एकमात्र शतक दोहरा शतक था।

संजू सैमसन ने 16 वनडे मैचों में 56.66 के औसत और 99.60 के स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 3 अर्धशतक हैं। उनका एकमात्र शतक उनकी आखिरी वनडे पारी में था।

ध्रुव जुरेल ने अभी तक वनडे में डेब्यू नहीं किया है।

केएल राहुल ने 91 वनडे मैचों में 49.50 के औसत और 89.48 के स्ट्राइक रेट से 3218 रन बना चुके हैं। उनके नाम सात शतक और 20 अर्धशतक हैं।
DEC 30, 2025 20:06 IST

India ODI Squad Announcement Live Updates: ऋषभ पंत का वनडे करियर

ऋषभ पंत ने 31 वनडे मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 33.50 के औसत से 871 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और पांच अर्धशतक हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 106.51 रहा है। पंत लंबे वक्त से टी20 टीम का भी हिस्सा नहीं हैं।
DEC 30, 2025 20:02 IST

India ODI Squad Announcement Live Updates: भारत की संभावित वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, आर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, कुलदीप यादव।
DEC 30, 2025 19:57 IST

India ODI Squad Announcement Live Updates: श्रेयस अय्यर को करना पड़ सकता है इंतजार

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, तेजी से वजन घटने के कारण श्रेयस की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी में देरी हो सकती है। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में उनकी वापसी मुश्किल हो सकती है। अय्यर की जगह रुतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है।
DEC 30, 2025 19:52 IST

India ODI Squad Announcement Live Updates: आखिरी बार कब वनडे खेले थे पंत?

ऋषभ पंत आखिरी बार अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में खेले थे। नवंबर 2022 में हुए कार हादसे के बाद से वनडे में यह उनका एकमात्र मैच था। गौरतलब है कि पंत ने वनडे में अपना चौथा आखिरी शतक मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। इस शतक की बदौलत भारत ने शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सीरीज जीत ली थी।
DEC 30, 2025 19:48 IST

India ODI Squad Announcement Live Updates: विकेटकीपर के लिए इन खिलाड़ियों में टक्कर

ऋषभ पंत ईशान किशन, ध्रुव जुरेल और संजू सैमसन विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। केएल राहुल का विकेटकीपर के रूप में चयन तय है और उनकी जगह को लेकर कोई विवाद नहीं है। विकल्प के तौर पर ईशान किशन को तरजीह दी जा सकती है।
DEC 30, 2025 19:42 IST

India ODI Squad Announcement Live Updates: आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भिड़ी थी दोनों टीम

इस सीरीज से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी वनडे मैच 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था। भारत ने रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से फाइनल जीता था। दोनों टीमें ग्रुप स्टेज के एक मैच में भी भिड़ी थीं, जिसमें भारत ने जीत हासिल की थी। उससे पहले, दोनों टीमें 2023 विश्व कप में दो बार एक-दूसरे के खिलाफ खेली थीं। भारत ने दोनों मैच जीते थे, जिसमें वानखेड़े में खेला गया एक रोमांचक और हाई-स्कोरिंग सेमीफाइनल भी शामिल था। आखिरी बाइलेटरल सीरीज जनवरी 2023 में हुई थी, जिसे भारत ने 3-0 से जीता था।
DEC 30, 2025 19:40 IST

India ODI Squad Announcement Live Updates: टी20 सीरीज का कार्यक्रम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज 21 जनवरी से 31 जनवरी के बीच खेली जाएगी। टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह टीम इंडिया का आखिरी असाइनमेंट होगा।
पहला टी20 मैच: नागपुर, बुधवार, 21 जनवरी 2026
दूसरा टी20 मैच: रायपुर, शुक्रवार, 23 जनवरी 2026
तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: गुवाहाटी, रविवार, 25 जनवरी 2026
चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: विशाखापट्टनम, बुधवार, 28 जनवरी 2026
पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: त्रिवेंद्रम, शनिवार, 31 जनवरी 2026।
DEC 30, 2025 19:36 IST

India ODI Squad Announcement Live Updates: भारत- न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का कार्यक्रम(IND vs NZ ODI Schedule)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज 11 जनवरी से 18 जनवरी के बीच खेली जाएगी।
पहला वनडे- 11 जनवरी, बीसीए स्टेडियम वड़ोदरा
दूसरा वनडे-14 जनवरी, निरंजन शाह स्टेडियम राजकोट
तीसरा वनडे- 18 जनवरी, होलकर क्रिकेट स्टेडियम इंदौर।
DEC 30, 2025 19:28 IST

India ODI Squad Announcement Live Updates: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होने जा रहा है। इसके लिए जल्द टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा। एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा एक्शन में होंगे जो विजय हजारे ट्रॉफी में धूम मचा रहे हैं। फैंस नए साल में दोनों को बल्लेबाजी करते देखने के लिए उत्सुक हैं।