Australia Open Badminton: ऑस्ट्रिलया ओपन में इन दो खिलाड़ियों का दबदबा, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 13, 2024, 06:33 PM IST

Australia Open 2024 Badminton: ऑस्ट्रेलिया ओपन में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एचएस प्रणय और समीर वर्मा ने अपने-अपने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर अगले राउंड में जगह पक्की कर ली है।

Australia Open 2024 Badminton: भारत के अनुभवी खिलाड़ी एचएस प्रणय और समीर वर्मा ने गुरुवार को यहां विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पांचवीं वरीयता प्राप्त प्रणय ने पुरुष एकल के दूसरे दौर के मैच में इजराइल के मिशा जिल्बरमैन 46 मिनट में 21-17, 21-15 से पराजित किया जबकि समीर को सिंगापुर के आठवें वरीय लोह कीन यूव को 21-14 14-21 21-19 से हराने के लिए एक घंटा ओर दो मिनट तक जूझना पड़ा।

HS Prannoy, HS Prannoy, HS Prannoy in quarterfinals, Sameer Varma, Sameer Varma quarterfinals, Australia Open 2024 Badminton, Australia Open Badminton, Australia Open 2024 Badminton Live Updates, Indian Badminton Players, Badminton New Hindi, Badminton New in Hindi, Sports New in Hindi,

एचएस प्रणय। (फोटो- India All Sports Twitter)

प्रणय शुक्रवार को अगले दौर में जापान के दूसरे वरीय कोडाई नारोआका से भिड़ेंगे जबकि समीर का सामना चीनी ताइपे के चुन यी लिन से होगा। पुरुष एकल में भारत के एक अन्य खिलाड़ी किरण जॉर्ज को हालांकि जापान के सातवें वरीय केंटा निशिमोटो से 20-22, 6-21 से हार का सामना करना पड़ा। महिला वर्ग में आठवीं वरीयता प्राप्त आकर्षि कश्यप ने ऑस्ट्रेलिया की काई क्यू बर्निस तेओह को 21-16, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका मुकाबला चीनी ताइपे की तीसरी वरीयता प्राप्त यू पो पाई से होगा।

End of Feed