World Championship 2023: वर्ल्ड चैम्पियनशिप में इन भारतीय पर रहेगी नजर, मेडल की है उम्मीद

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 20, 2023, 01:52 PM IST

World Championship 2023: बैडमिंटन का वर्ल्ड चैम्पियनशिप का सोमवार से यानी 21 अगस्त से आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय सहित इन भारतीय खिलाड़ियों पर नजर रहेगी।

World Championship 2023: फॉर्म में चल रहे एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन सोमवार से शुरू हो रही बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप में भारत के पदक दावेदारों की अगुआई करेंगे। सभी की निगाहें सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पर लगी होंगी जो इस समय दुनिया की दूसरी नंबर की जोड़ी है। देश की सर्वश्रेष्ठ युगल जोड़ी पिछले चरण में जीते गये कांस्य पदक के रंग को बेहतर करना चाहेगी।

Lakshya Sen

लक्ष्य सेन। (फोटो- Lakshya Sen Twitter)

भारत ने 1977 से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में एक स्वर्ण सहित 13 पदक जीते हैं जिसमें चार रजत और आठ कांस्य शामिल हैं। महान बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण पदक (कांस्य, 1993 में) जीतने वाले पहले भारतीय थे और 2011 के बाद से पीवी सिंधू की अगुआई में देश के खिलाड़ी कम से कम एक पदक जीतते आ रहे हैं।

End of Feed