स्पोर्ट्स

PR Sreejesh Jersey Retired: दो ओलंपिक मेडल जीतने वाले हॉकी स्टार श्रीजेश की जर्सी को रिटायर करेगा हॉकी इंडिया

PR Sreejesh Jersey Retired: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था। इसके साथ ही श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक के साथ इंटरनेशनल हॉकी को अलविदा कह दिया था। अब उनके सम्मान में सीनियर टीम से 16 नंबर की जर्सी को रिटायर किया जाएगा और जल्द ही नई भूमिका में नजर आएंगे।

Image

केंद्रीय खेल मंत्री के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Hockey India X)

Photo : Twitter

PR Sreejesh Jersey Retired: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। टीम का यह लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल है। इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था। इस दोनों ही ओलंपिक में भारत के स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश का शानदार प्रदर्शन दिखा था। पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भारत ने स्पेन को पटखनी दी थी। यह श्रीजेश का आखिरी मुकाबला था।

जर्सी नंबर 16 को रिटायर करने का फैसला

हॉकी इंडिया ने बुधवार को दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश की जर्सी नंबर 16 को रिटायर करने का फैसला किया। श्रीजेश ने हाल ही में खत्म हुए पेरिस ओलंपिक में देश को लगातार दूसरा ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद खेल को अलविदा कह दिया।

जूनियर टीम के कोच होंगे श्रीजेश

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने यह भी घोषणा की कि लगभग दो दशक तक 16 नंबर की जर्सी पहनने वाले 36 साल श्रीजेश जूनियर राष्ट्रीय कोच की भूमिका निभाएंगे। भोला नाथ ने श्रीजेश के सम्मान में आयोजित समारोह में कहा, ‘श्रीजेश अब जूनियर टीम के कोच बनने जा रहे हैं और हम सीनियर टीम के लिए 16 नंबर की जर्सी रिटायर कर रहे हैं। हम जूनियर टीम के लिए 16 नंबर की जर्सी को रिटायर नहीं कर रहे।’ उन्होंने कहा, ‘श्रीजेश दूसरे श्रीजेश को जूनियर टीम में तैयार करेगा (श्रीजेश जूनियर टीम में अपने जैसे किसी खिलाड़ी को तैयार करेगा जो 16 नंबर की जर्सी पहनेगा)।’

(भाषा इनपुट के साथ)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article