जर्सी विवाद में हॉकी इंडिया महासचिव भोला नाथ ने खारिज किया अध्यक्ष दिलीप टिर्की का दावा

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने जर्सी विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है। पीटीआई को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अध्यक्ष दिलीप टिर्की के उस बयान को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा था कि बिना उनके जानकारी के ये फैसला लिया गया था।

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि इस साल विश्व कप से ठीक पहले भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम की जर्सी के रंग में बदलाव को लेकर हुआ विवाद पूरी तरह अनुचित था। उन्होंने दावा किया कि महासंघ के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को भी इस फैसले की पूरी जानकारी थी जबकि बाद में उन्होंने इससे अनभिज्ञता जताई थी। भोला नाथ ने कहा कि खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन की सलाह पर पारंपरिक नीले रंग की जगह केसरिया रंग की जर्सी अपनाने का फैसला किया गया था। उन्होंने कहा कि विश्व कप और एशियाई खेलों जैसे दो महत्वपूर्ण टूर्नामेंट नजदीक होने के बावजूद इस मुद्दे पर विवाद खड़ा करना उचित नहीं था।

Bhola Nath Singh

भोला नाथ सिंह (साभार-x)

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने दावा किया था कि जर्सी का रंग बदलने का फैसला महासंघ के कार्यकारी बोर्ड की जानकारी या मंजूरी के बिना लिया गया था। भोला नाथ ने हालांकि उनके इस दावे को खारिज कर दिया। भोला नाथ ने पीटीआई को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा, ’’देखिए, हमारे लिए खेल महत्वपूर्ण है, हॉकी महत्वपूर्ण है। विश्व कप और एशियाई खेलों से पहले, चाहे मैं हूं या कोई और, हम सभी को यह समझना चाहिए कि हॉकी से प्यार करने वाले हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि ऐसे मुद्दे उठाकर खिलाड़ियों का ध्यान नहीं भटकाया जाए। इस मामले को बाद में भी सुलझाया जा सकता था। ’’

End of Feed