स्पोर्ट्स

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचने वाले हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन

Harry Kane Set To Create History: इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन फीफा वर्ल्ड कप की तैयारियों में व्यस्त हैं। जब वो वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे, तो इतिहास रचेंगे और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराएंगे।

Image

हैरी केन

Photo : AP

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन (Harry Kane) फीफा वर्ल्ड कप की तैयारियों में व्यस्त हैं। जब वो वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे, तो इतिहास रचेंगे और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराएंगे। बिली राइट के बाद केन इंग्लैंड की कप्तानी करने वाले दूसरे कप्तान बनेंगे जिन्होंने तीन वर्ल्ड कप में टीम की अगुवाई की हो। राइट ने 1950, 1954 और 1958 के वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी की थी।

हैरी केन की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम अपने अभियान की शुरुआत 18 जून को 2018 वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट क्रोएशिया के खिलाफ करेगी। यह मैच डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। वे अपना दूसरा मैच 24 जून को घाना के खिलाफ खेलेंगे। इंग्लैंड अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में 28 जून को पनामा का सामना करेगा।

फीफा विश्व कप के लिए इंग्लैंड की फुटबॉल टीम

गोलकीपर: डीन हेंडरसन (क्रिस्टल पैलेस), जॉर्डन पिकफोर्ड (एवर्टन), जेम्स ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर सिटी)

डिफेंडर: डैन बर्न (न्यूकैसल यूनाइटेड), मार्क गुएही (मैनचेस्टर सिटी), रीस जेम्स (चेल्सी), एज़री कोंसा (एस्टन विला), टिनो लिव्रामेंटो (न्यूकैसल यूनाइटेड), निको ओ'रेली (मैनचेस्टर सिटी), जारेल क्वानसाह (बायर लेवरकुसेन), जेड स्पेंस (टोटेनहम हॉटस्पर), जॉन स्टोन्स (मैनचेस्टर सिटी)

मिडफील्डर: इलियट एंडरसन (नॉटिंघम फॉरेस्ट), जूड बेलिंगहम (रियल मैड्रिड), एबेरेची एज़े (आर्सेनल), जॉर्डन हेंडरसन (ब्रेंटफोर्ड), कोबी मेनू (मैनचेस्टर यूनाइटेड), डेक्लान राइस (आर्सेनल), मॉर्गन रोजर्स (एस्टन विला)

फॉरवर्ड: एंथनी गॉर्डन (बार्सिलोना), हैरी केन (बायर्न म्यूनिख), नोनी माडुके (आर्सेनल), मार्कस रैशफोर्ड (बार्सिलोना, मैनचेस्टर यूनाइटेड से लोन पर), बुकायो साका (आर्सेनल), इवान टोनी (अल-अहली), ओली वॉटकिंस (एस्टन विला)।

हैरी केन ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम का उड़ाया मजाक, मदद का प्रस्ताव दिया

बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन से जुड़े नाइटक्लब विवाद के बीच, इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम की मदद करने की पेशकश की है। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और तेज़ गेंदबाज़ की अभी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) जांच कर रहा है। मुख्य बोर्ड ने नाइटक्लब विवाद की पूरी जानकारी नहीं दी है। इन सबके बीच, केन आगे आए हैं और ऐसा लगता है कि वह राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने को तैयार हैं या तो वो अपने ही देश की क्रिकेट टीम का मजाक उड़ा रहे हैं।

केन ने X पर पोस्ट किया, "अगर ज़रूरत पड़ी तो मैं हमेशा तैयार हूं।" उन्होंने बिना लेदर वाली गेंद से बल्लेबाज़ी और लेग-स्पिन गेंदबाज़ी करते हुए अपनी तस्वीरें भी शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के सोशल मीडिया अकाउंट्स को टैग किया है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article