अब हमारी बारी, टी20 वर्ल्ड कप जीत पर भारतीय हॉकी कप्तान का फैंस से वादा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 5, 2024, 03:56 PM IST

हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप जीतने की शुभकामना दी है साथ ही कहा है कि अब हमारी बारी है। उन्होंने कहा कि पदक जीतने का अनुभव एकदम अलग होता है और वह देशवासियों को यह खुशी देने की पूरी कोशिश करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय हॉकी कप्तान ने दी टीम इंडिया को शुभकामना
  • हरमनप्रीत सिंह ने कहा अब हमारी बारी
  • 26 जुलाई से शुरू हो रहा है पेरिस ओलंपिक

टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की शानदार जीत पर भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह को गर्व है और उनका वादा है कि पेरिस ओलंपिक में उनकी टीम भी देशवासियों को फिर इसी तरह से जश्न मनाने का मौका देगी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी खिताब के लिये 11 साल का इंतजार खत्म करते हुए बारबडोस में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप जीता । चैम्पियन टीम का स्वेदश लौटने पर पलक पांवड़े बिछाकर अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

hockey News Hindi, khel samachar, sports news hindi (62)

हरमनप्रीत सिंह (हॉकी कप्तान भारतीय टीम )

इस महीने के आखिर में होने वाले पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिये शिविर में मसरूफ भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत ने भाषा को दिये विशेष इंटरव्यू में कहा ,‘‘ एक खिलाड़ी होने के नाते बड़े टूर्नामेंट में जाना और अच्छा प्रदर्शन करके विश्व कप जीतना, उससे बड़ी कोई बात नहीं है । पूरा देश आपके साथ झूम रहा है। इससे बड़ी गर्व की बात क्या हो सकती है।’’

End of Feed