Grand Chess Tour: भारत के डी गुकेश ने कारुआना से ड्रॉ खेला, फिरोजा ने बढ़त मजबूत की

Grand Chess Tour: भारतीय शतरंज स्टार डी गुकेश ने ग्रैंड शतरंज टूर की प्रतियोगिता सिंकफील्ड कप में एक बार फिर अपनी बाजी ड्रॉ खेली तथा अमेरिका के शीर्ष वरीयता प्राप्त फैबियानो कारूआना के साथ अंक बांटे जबकि फ्रांस के खिलाड़ी अलीरेज़ा फ़िरोज़ा ने सातवें दौर में पूरे अंक लेकर अपनी बढ़त मजबूत कर ली।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रैंड चेस टूर में भारत का प्रदर्शन
  • डी गुकेश ने कारुआना से ड्रॉ खेला
  • आर प्रज्ञाननंदा ने लगातार सातवीं बाजी ड्रॉ खेली

भारत के ग्रैंडमास्टर और विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर डी गुकेश ने ग्रैंड शतरंज टूर की प्रतियोगिता सिंकफील्ड कप में एक बार फिर अपनी बाजी ड्रॉ खेली तथा अमेरिका के शीर्ष वरीयता प्राप्त फैबियानो कारूआना के साथ अंक बांटे जबकि फ्रांस के खिलाड़ी अलीरेज़ा फ़िरोज़ा ने सातवें दौर में पूरे अंक लेकर अपनी बढ़त मजबूत कर ली।

D Gukesh In Grand Chess Tour

डी गुकेश (Instagram)

इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय खिलाड़ी आर प्रज्ञाननंदा ने लगातार सातवीं बाजी ड्रॉ खेली। उन्होंने रूस के इयान नेपोम्नियाचची के साथ अंक बांटे। अब जबकि दो राउंड का खेल बाकी है तब फिरोजा पांच अंक लेकर शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्होंने सातवें दौर में चीन के विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराया। कारूआना उनसे एक अंक पीछे हैं।

End of Feed