सरकार ने रैंकिंग सीरीज जाग्रेब ओपन में पहलवानों की भागीदारी को मंजूरी दी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 26, 2023, 03:10 PM IST

Indian wrestlers controversy: सरकार ने बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट सहित 55 सदस्यीय भारतीय कुश्ती दल को एक से पांच फरवरी के बीच होने वाले जाग्रेब ओपन ग्रांप्री में भाग लेने की मंजूरी दे दी है। नवनियुक्त निगरानी समिति ने रैंकिंग सीरीज के इस पहले टूर्नामेंट के लिए 12 महिला, 11 ग्रीको रोमन और 13 पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवानों को चुना है।

सरकार ने बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट सहित 55 सदस्यीय भारतीय कुश्ती दल को एक से पांच फरवरी के बीच होने वाले जाग्रेब ओपन ग्रांप्री में भाग लेने की मंजूरी दे दी है। नवनियुक्त निगरानी समिति ने रैंकिंग सीरीज के इस पहले टूर्नामेंट के लिए 12 महिला, 11 ग्रीको रोमन और 13 पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवानों को चुना है।

wrestlers

बजरंग पूनिया (AP)

खेल मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार इस टीम में ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि कुमार दहिया, अंशु मलिक और दीपक पूनिया भी शामिल हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस दौरे का पूरा खर्चा सरकार वहन करेगी।

End of Feed