National Sports Awards: निशानेबाज मनु भाकर, डी गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न, 32 को अर्जुन अवॉर्ड

Khel Ratna Award: सरकार ने महिला निशानेबाज खिलाड़ी मनु भाकर को खेल रत्न से नवाजा है। भाकर के अलावा भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को भी खेलरत्न पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

Khel Ratna Award: भारत सरकार ने महिला निशानेबाज मनु भाकर को खेल रत्न से नवाजने का फैसला लिया है। भाकर के अलावा शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को भी खेलरत्न पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

Khel Ratna, D Gukesh Manu Bhaker And Harmanpreet

गुकेश, मनु, हरमनप्रीत सहित चार को खेल रत्न पुरस्कार (Instagram)

खेल मंत्रालय ने इस बार चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार देने का बड़ा फैसला किया। जिसमें शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश इतिहास रचेंगे क्योंकि वो इस पुरस्कार को हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में शुमार हो जाएंगे। इसके अलावा अर्जुन पुरस्कार के लिए 32 खिलाड़ियों को चुना गया है जिसमें 17 पैरा एथलीट हैं।

End of Feed