पेरिस ओलंपिक में एथलेटिक्स टीम की अगुवाई करेंगे गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 4, 2024, 07:39 PM IST

26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक में एथलेटिक्स टीम की अगुवाई गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा करेंगे। भारतीय एथलेटिक्स टीम इस बार 28 खिलाड़ी शामिल होंगे जिसमें 17 पुरुष और 11 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

मौजूदा चैंपियन नीरज चोपड़ा 26 जुलाई से शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक में भारत की 28 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम की अगुवाई करेंगे। टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले और मौजूदा विश्व चैंपियन चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक की तैयारी के सिलसिले में डायमंड लीग के अंतिम चरण में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। भारतीय एथलेटिक्स टीम में 17 पुरुष और 11 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। चोपड़ा के अलावा इनमें एशियाई खेलों के चैंपियन अविनाश साबले, तेजिंदरपाल सिंह तूर और बाधा दौड़ के धावक ज्योति याराजी जैसे अन्य प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल हैं।

paris olympic News Hindi, khel samachar, sports news hindi (58)

नीरज चोपड़ा (साभार-X)

पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम में मुहम्मद अनस, मुहम्मद अजमल, अमोज जैकब और राजेश रमेश शामिल हैं। इस टीम ने हाल में विश्व चैंपियनशिप में अमेरिका की टीम को पीछे छोड़कर सनसनी मचा दी थी। पेरिस ओलंपिक में ट्रैक एवं फील्ड की स्पर्धाएं एक अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।

End of Feed