फीफा वर्ल्ड कप 2023 मोरक्को, स्पेन और पुर्तगाल की मेजबानी में खेला जाना है। इतन ही नहीं मौजूदा वर्ल्ड कप 48 टीमों के बीच खेला जा रहा है और 2030 में टीम की संख्या बढ़ सकती है। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने जानकारी दी है कि 2030 एडिशन के लिए फीफा विश्व कप में टीमों की संख्या 64 करने पर विचार कर रही है। आपको बता दें कि 1998 से साल 2022 तक 32 टीमों के बीच फीफ वर्ल्ड कप खेला गया था। 2026 में पहली बार टीमों की संख्या बढ़कर 48 हुई थी और भविष्य में यह 64 हो सकती है।
टीमों की संख्या बढ़ाने पर इन्फेंटिनो ने कहा "यह (64 टीमों का टूर्नामेंट) निश्चित रूप से एक ऐसा मुद्दा है जिसकी इस विश्व कप के बाद संबंधित समितियों में जांच और चर्चा की जाएगी," उन्होंने ये बात द एथलेटिक के अनुसार स्विस मीडिया आउटलेट ब्लूविन के साथ बातचीत में कही।
उन्होंने आगे कहा, "विश्व कप में भाग लेने का सपना देखने का अधिकार हर देश को होना चाहिए। आप देख सकते हैं कि टीमों का स्तर बेहद हाई है और यह विश्व भर में लगातार बढ़ता जा रहा है। अगर छोटे देशों को विश्व कप में भाग लेने का मौका नहीं दिया गया, तो उनमें सुधार जारी रखने की प्रेरणा की कमी हो जाएगी।"
फीफा के 56 वर्षीय अध्यक्ष ने विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ाकर 48 करने को "100 प्रतिशत सफल" बताया।
2030 विश्व कप एक ऐतिहासिक बहु-महाद्वीपीय टूर्नामेंट होगा, जिसमें तीन महाद्वीपों में फैले छह देशों में मैच खेले जाएंगे। 2030 में पहले तीन मुकाबले क्रमश: उरुग्वे, अर्जेंटीना और पैराग्वे में खेला जाएगा, जबकि बाकी 101 मैच की मेजबानी मोरक्को, पुर्तगाल और स्पेन करेंगे। टीमों की संख्या बढ़ाने को लेकर सबसे पहली चर्चा सितंबर 2025 में दक्षिण अमेरिकी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से औपचारिक प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद शुरू की गई।
