स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। सेमीफाइनल के लिए चार टीमें क्वालीफाइ कर चुकी हैं। बुधवार, 15 जुलाई को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसमें फ्रांस का सामना स्पेन से होगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बनाएगी। वहीं, हारने वाली टीम तीसरे स्थान के लिए दूसरे सेमीफाइनल की लूजर टीम से भिड़ेगी।
फ्रांस और स्पेन का पहला सेमीफाइनल मैच।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो गई। पहले सेमीफाइनल में फ्रांस का मुकाबला स्पेन से जबकि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। चारों टीमें फीफा की रैंकिंग में टॉप-4 टीमें हैं। फ्रांस पहले, अर्जेंटीना दूसरे, स्पेन तीसरे और इंग्लैंड चौथे स्थान पर काबिज हैं। यह संयोग पहली बार बना है कि टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल का मुकाबला खेलेंगी।
फ्रांस और स्पेन फीफा सेमीफाइनल मैच लाइव स्ट्रीमिंग की सारी जानकारी-
कहां खेला जाएगा फ्रांस बनाम स्पेन का सेमीफाइनल मुकाबला? (Where France vs Spain FIFA 2026 Semifinal)
फ्रांस और स्पेन के बीच फीफा का पहला सेमीफाइनल मैच अमेरिका के डलस स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब खेला जाएगा जाएगा फ्रांस बनाम स्पेन का सेमीफाइनल मुकाबला? (When France vs Spain FIFA 2026 Semifinal)
फ्रांस और स्पेन के बीच फीफा का पहला सेमीफाइनल मैच 15 जुलाई को भारतीय समयानुसार, रात के 12:30 AM से खेला जाएगा।
भारत में कहां देख सकते हैं फ्रांस बनाम स्पेन मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग? ( France vs Spain FIFA 2026 Semifinal Live Streaming And Telecast)
फ्रांस बनाम स्पेन का सेमीफाइनल मैच का भारत में लाइव प्रसारण Unite8 के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। जबकि, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
France vs Spain हेड टू हेड
फ्रांस और स्पेन के बीच कुल 38 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें स्पेन ने 18 बार तो फ्रांस ने 13 बार जीत दर्ज की है। वहीं, 7 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। साल 2006 फीफा वर्ल्ड कप मैच में दोनों के बीच भिड़ंत हुई थी। तब फ्रांस ने स्पेन को 3-1 से हराय था।
