गजब है हॉकी इंडिया! भारत के चार सीनियर खिलाड़ियों से बिना पूछे रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया, खिलाड़ी बोले 'हमें पता ही नहीं'

Hockey India Players Retirement Announcement Controversy: भारतीय हॉकी टीम के चार सीनियर खिलाड़ियों की रिटायरमेंट तारीख का हॉकी इंडिया ने ऐलान कर दिया, कि वे एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपना आखिरी मैच खेलेंगे, लेकिन तब खलबली मच गई जब इन खिलाड़ियों ने कहा कि उन्होंने इस बारे में ऐसा कुछ नहीं कहा और ना ही उनसे पूछा या बताया गया है।

भारत के चार सीनियर हॉकी खिलाड़ियों को आने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान रिटायर होने के लिए कहा जा सकता है। इस बात से हैरान खिलाड़ियों ने मंगलवार को कहा कि इस बारे में उनसे कोई सलाह-मशविरा नहीं किया गया। हॉकी इंडिया के सूत्रों ने PTI को बताया था कि मनदीप सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और नीलाकांत शर्मा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान देश के लिए अपने आखिरी मैच खेलेंगे। यह टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजाब में होना है।

Hockey India Controversy On Retirement Decision Of Four Senior Players Without Consultation

भारत के चार सीनियर हॉकी खिलाड़ियों के संन्यास को लेकर विवाद में हॉकी इंडिया (X/HockeyIndia)

इस खबर से हैरान खिलाड़ियों ने निराशा जताई और कहा कि वे खेलना जारी रखना चाहते थे और उनकी नज़रें भविष्य के टूर्नामेंट्स, जैसे 2028 ओलंपिक, पर टिकी थीं। एक खिलाड़ी ने PTI से कहा, "हमें खुद मीडिया के जरिए यह पता चला। इतना बड़ा फैसला लेने से पहले उन्हें (हॉकी इंडिया को) कम से कम हमें तो बताना चाहिए था। देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने के बाद (हाल ही में हुए एशियन गेम्स में), हम कम से कम इतनी इज़्ज़त के हकदार तो हैं।"

End of Feed