भारत के लिए 2036 ओलंपिक में 30-40 मेडल जीतना दूर की कौड़ी, पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट शूटर रोंजन सोढ़ी का बड़ा बयान, बताए कई कारण

Ronjan Sodhi Says India Winning 30-40 Medals In 2036 Olympics Is Far Fetched Dream: भारतीय खिलाड़ी जल्द ही एशियन गेम्स में जाने वाले हैं जहां कॉमनवेल्थ गेम्स से ज्यादा पदकों की उम्मीद है, वहीं भारत 2036 ओलंपिक गेम्स में कुछ बड़ा हासिल करने का दावा भी पेश कर रहा है। इसी बीच पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय शूटर रोंजन सोढ़ी ने कह दिया है कि 2036 ओलंपिक में भारत का 30-40 पदक जीतना दूर की कौड़ी है। उन्होंने सिलसिलेवार ढंग से इसके कारण भी गिनाए।

एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता डबल-ट्रैप निशानेबाज रोंजन सोढ़ी का मानना है कि 2036 के ओलंपिक में 30-40 पदक जीतने का भारत का लक्ष्य दूर की कौड़ी है क्योंकि उसके लिए प्रतिभा की पहचान करने की 10 वर्षीय योजना में देश पीछे चल रहा है। भारत 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए मजबूती से दावा पेश कर रहा है। भारत अभी तक ओलंपिक में कभी भी अपने पदकों की संख्या दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाया है। उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2021 में तोक्यो में खेले गए ओलंपिक खेलों में रहा था जहां उसने एक स्वर्ण सहित सात पदक जीते थे।

Ronjan Sodhi Says India Winning 30-40 Medals In 2036 Olympics In Far Fetched Dream

रोंजन सोढ़ी ने 2036 ओलंपिक में भारत की उम्मीदों पर दिया बड़ा बयान (AP/PTI)

सोढ़ी ने मंगलवार को पीटीआई से कहा, "कोई किसी को सोचने या सपने देखने से नहीं रोक सकता लेकिन अगर पदकों की बात करें तो हम बहुत पीछे हैं। ओलंपिक में 30 से 40 पदक जीतना अभी दूर की कौड़ी लगता है। हमने (ग्लास्गो) राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन विश्व मानकों के लिहाज से हम काफी पीछे हैं। हमें (संस्कृति) का निर्माण करना होगा। सरकार जिस गंभीरता से ओलंपिक की मेजबानी का दावा पेश कर रही है उसे देखते हुए संभावना है कि हमें मेजबानी मिल जाएगी लेकिन इसके बाद हमें खेल संस्कृति विकसित करनी होगी।"

End of Feed