स्पोर्ट्स

VIDEO: मैच के दौरान जमाल मुसियाला चक्कर खाकर अचानक मैदान पर गिरे, वीडियो वायरल

बायर्न म्यूनिख के स्टार फुटबॉलर 23 साल के जमाल मुसियाला मैच के दौरान अचानक चक्कर खाकर मैदान पर गिर गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मेडिकल टीम ने इलाज किया। इस घटना के पहले जमाल ने टीम के लिए गोल भी दागा था।

Image

चक्कर खाकर गिरे जमाल। फोटो- AP

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। खेल के मैदान से अक्सर दुखद खबर आती रहती है। ऐसी ही एक खबर बुंदेसलीगा सीजन के दौरान आई, जब जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख और आरबी लीपजिग के बीच खेले गए फ्रेंडली मैच के दौरान स्टार फुटबॉलर जमाल मुसियाला चक्कर खाकर आचनक गिर गए। हालांकि, उन्हें उनके साथी खिलाड़ियों ने पकड़ लिया। इसके बाद मेडिकल टीम ने उनका इलाज किया। वह साथी खिलाड़ी की मदद से मैदान के बाहर गए।

यह हैरान कर देने वाली घटना मुकाबले के 88वें मिनट में घटी। जब मुसियाला मैदान पर गिरे और कुछ देर तक वहीं लेटे रहे। उन्हें जमीन पर गिरता देख साथी खिलाड़ी तुरंत उनकी ओर दौड़े, जबकि मेडिकल टीम भी तेजी से मैदान पर पहुंची। कुछ देर तक इलाज के बाद मेडिकल स्टाफ ने बताया कि सब कुछ ठीक है। हालांकि, जमाल के मैदान पर गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

गर्मी के चलते आया चक्कर

रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 साल के मुसियाला मैच के कई घंटे बाद बायर्न म्यूनिख के एक अधिकारी ने सिर्फ इतना कहा कि सबसे अहम बात यह है कि वह ठीक हैं। हालांकि, क्लब की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि अधिक गर्मी भी इस घटना की एक वजह हो सकती है। वह सब्स्टिट्यूट के रूप में मैदान पर उतरे थे।

वर्ल्ड कप से पहले हुए थे चोटिल

मुसियाला ने मैच की शुरुआत बेंच से की और बायर्न के रोटेशन के तहत दूसरे हाफ में मैदान पर उतरे। 81वें मिनट में उन्होंने टीम के लिए गोल भी किया। बार्यन म्यूनिख को मैच में 3-1 से जीत मिली। जमाल मुसियाला पिछले साल क्लब वर्ल्ड कप में पेरिस सेंट-जर्मेन के खिलाफ मैच के दौरान पैर टूटने की गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे।

लंबे समय तक बाहर रहने के बाद उन्होंने 2026 की शुरुआत में बुंडेसलीगा में वापसी की थी। मुसियाला 2026 फीफा वर्ल्ड कप में जर्मनी के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक थे। हालांकि, जर्मनी की टीम कुछ खास नहीं कर सकी। वह पराग्वे से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article