हॉकी वर्ल्ड कप: गोलकीपर सविता पूनिया को भरोसा, पोडियम फिनिश कर सकता है भारत

Hockey World Cup 2026: पूर्व कप्तान सविता पूनिया का मानना है कि FIH प्रो लीग में अर्जेंटीना, नीदरलैंड और जर्मनी जैसी टीमों के खिलाफ करीबी मुकाबले इस बात का सबूत हैं कि भारत अब बराबरी की टक्कर दे रहा है।

Hockey World Cup 2026: अनुभवी गोलकीपर और पूर्व कप्तान सविता पूनिया का मानना है कि FIH नेशंस कप का खिताब भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ है। उनके मुताबिक इस जीत ने टीम को ये यकीन दिलाया है कि वो आगामी महिला हॉकी विश्व कप में दुनिया की टॉप टीमों को टक्कर देकर पोडियम तक पहुंच सकती है। सविता ने जियोस्टार से बात करते हुए कहा, "नेशंस कप जीतना बड़ी उपलब्धि थी क्योंकि इसमें सभी टॉप टीमें थीं। इससे हमारा मनोबल काफी बढ़ा है और हमें आत्मविश्वास मिला है कि हम किसी भी टूर्नामेंट में पोडियम पर पहुंच सकते हैं।"

Savita Puniya

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 (फोटो साभार- AP)

भारत ने जीता FIH नेशंस कप का खिताब

सविता ने कहा कि FIH प्रो लीग में अर्जेंटीना, नीदरलैंड और जर्मनी जैसी टीमों के खिलाफ करीबी मुकाबले भी इस बात का सबूत हैं कि भारत अब बराबरी की टक्कर दे रहा है। "उन मैचों ने हमें दिखाया कि हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों का मुकाबला कर सकते हैं।" भारत 16 अगस्त से चीन के खिलाफ विश्व कप अभियान शुरू करेगा। इसके बाद पूल D में टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड से होगा। नेशंस कप की ट्रॉफी और प्रो लीग के अनुभव के साथ इस बार भारतीय टीम इतिहास बदलने के इरादे से उतरेगी। सविता और उनकी टीम को उम्मीद है कि इस बार पोडियम का सूखा खत्म होगा।

End of Feed