Hockey World Cup 2023 Opening Ceremony: शानदार समारोह के साथ हॉकी विश्व कप 2023 का बिगुल बजा, PM Modi ने दी शुभकामनाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 11, 2023, 10:15 PM IST

FIH Hockey World Cup 2023 begins, Opening Ceremony: हॉकी विश्व कप 2023 का बिगुल बज गया है। एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ बुधवार को इसके आगाज का ऐलान हुआ और अब शुक्रवार को मैचों की शुरुआत होगी। टूर्नामेंट के पहले दिन भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला स्पेन से होने वाला है।

HOCKEY WORLD CUP 2023: पुरुषों का हॉकी विश्व कप 2023 बुधवार शाम कटक के खूबसूरत बाराबती स्टेडियम में रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ जिसके देश और विदेश से हजारों हॉकी प्रेमी गवाह बने। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, एफआईएच अध्यक्ष तैयब इकराम और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की सभी 16 प्रतिभागी टीमों के सदस्यों के स्वागत के लिए समारोह में मौजूद थे।

hockey world cup 2023 opening ceremony

हॉकी विश्व कप 2023 ओपनिंग सेरेमनी (Hockey India)

इकराम ने अपने संबोधन में ओडिशा को लगातार दो बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए बधाई दी और राज्य को ‘हॉकी की भूमि’ कहा। ओडिशा ने 2018 विश्व कप की मेजबानी भी की थी। ठाकुर ने भव्यता के साथ इस कार्यक्रम की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए ओडिशा सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि भारत और राज्य के लोगों का उत्साह इस खेल के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है।

End of Feed