धड़ाधड़ नीचे गिरे फीफा विश्व कप टिकटों के दाम, पहले से तीन गुना तक हुए सस्ते

FIFA World Cup Tickets Prices: विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका और मैक्सिको जैसी बड़ी फैन फॉलोइंग वाली टीमों के बाहर होने से स्टेडियम में घरेलू दर्शकों की संख्या घटेगी। अमेरिकी फैंस बड़ी ताद में टिकट खरीदते हैं, लेकिन टीम के बाहर होते ही रीसेल मार्केट में सप्लाई बढ़ जाती है और कीमतें गिर जाती हैं।

FIFA World Cup Tickets Prices: सह मेजबान अमेरिका और मैक्सिको के फीफा विश्व कप से बाहर होते ही क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के टिकटों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दर्शकों की दिलचस्पी कम होने का सीधा असर रीसेल मार्केट पर दिख रहा है। टिकपिक वेबसाइट के मुताबिक, कैलिफोर्निया के इंगलवुड में शुक्रवार को स्पेन और बेल्जियम के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल के लिए सबसे सस्ता टिकट 1,381 डॉलर में मिला। अंतिम-16 में बेल्जियम के खिलाफ अमेरिका की हार से पहले इसी मैच के टिकट की सबसे कम कीमत 3,261 डॉलर थी। यानी हार के बाद दाम आधे से भी कम हो गए।

FIFA (9)

फीफा विश्व कप (फोटो साभार- FIFA)

इंग्लैंड- नॉर्वे जैसी टीमों के मैच के टिकट सस्ते

इसी तरह शनिवार को फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स में इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच होने वाले मुकाबले के टिकट भी सस्ते हो गए हैं। इंग्लैंड की मैक्सिको पर जीत से पहले सबसे कम कीमत 3,866 डॉलर थी, जो अब घटकर 2,049 डॉलर रह गई है। मेजबान टीम के बाहर होने से स्थानीय फैंस की दिलचस्पी घटी है। कनसास सिटी में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल का भी यही हाल है। इस मैच के लिए सबसे सस्ता टिकट अब 1,142 डॉलर में मिल रहा है, जबकि कुछ दिन पहले तक इसकी कीमत 2,381 डॉलर थी।

End of Feed