FIFA World Cup 2026: न्यू जर्सी स्टेडियम को ही क्यों चुना गया स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल मुकाबले के लिए

FIFA World Cup Final: न्यू यॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम पहले ही 7 ब्लॉकबस्टर मैच देख चुका है। अब यह मैदान फुटबॉल के सबसे बड़े पल का गवाह बनने जा रहा है। यहीं 2026 फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा, जिसमें मौजूदा यूरो चैंपियन स्पेन और डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना आमने-सामने होंगे।

FIFA World Cup Final: 20 जुलाई की सुबह फुटबॉल की दुनिया की सारी निगाहें न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड स्थित न्यू यॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम पर होंगी। यहीं 2026 फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा, जिसमें मौजूदा यूरो चैंपियन स्पेन और डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना आमने-सामने होंगे। यह टूर्नामेंट का 104वां और सबसे बड़ा मुकाबला होगा। लेकिन फाइनल से पहले ही यह स्टेडियम इतिहास बना चुका है। वर्ल्ड कप 2026 में यहां अब तक 7 मैच खेले जा चुके हैं और 5.6 लाख से ज्यादा दर्शक स्टैंड्स में पहुंच चुके हैं। हर मैच ने फैंस को रोमांच से भर दिया।

FIFA Final Stadium

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल स्टेडियम (फोटो साभार- FIFA)

इस सीजन हुए 7 यादगार मुकाबले

न्यू जर्सी स्टेडियम में इस वर्ल्ड कप 7 यादगार मुकाबले खेले गए। ग्रुप स्टेज में मोरक्को और ब्राजील की टक्कर सबसे चर्चित रही। 2022 में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम मोरक्को ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील को कड़ी टक्कर दी। इस्माइल सैबारी के खूबसूरत लूप शॉट से मोरक्को आगे हुआ, मगर विनिसियस जूनियर ने हाफ टाइम से पहले स्कोर 1-1 कर दिया।

End of Feed