FIFA World Cup 2026 में व्यूअरशिप का एक नया रिकॉर्ड बन गया है। अर्जेंटीना, पुर्तगाल या फ्रांस जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड और मैक्सिको के बीच हुआ मुकाबला अमेरिका में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गैर-अमेरिकी मैच बन गया है। फॉक्स नेटवर्क के मुताबिक, मैक्सिको सिटी में रविवार रात खेले गए इस मैच को अंग्रेजी प्रसारण पर औसतन 2.17 करोड़ दर्शकों ने लाइव देखा। इसने 2022 में अर्जेंटीना-फ्रांस फाइनल के 1.67 करोड़ दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
फॉक्स ने बताया कि रात 10:15 से 10:30 बजे के बीच व्यूअरशिप 2.57 करोड़ के पार पहुंच गई थी। हालांकि, ओवरऑल रिकॉर्ड अब भी अमेरिका-बेल्जियम मैच के नाम है, जिसे 3 करोड़ लोगों ने देखा था। यह आंकड़ा दिखाता है कि 2026 वर्ल्ड कप को लेकर अमेरिकी फैंस में जबरदस्त क्रेज है, भले ही उनकी टीम मैदान पर न हो।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप 2030 के लिये मैक्सिको फुटबॉल टीम के हेड कोच बने रफेल मारकेज
क्वार्टर फाइनल लाइन-अप तय
वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले भी तय हो चुके हैं। इस बार चार ऐसे देश हैं जो अपना पहला वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रहे हैं।
फ्रांस Vs मोरक्को:
काइलियन एम्बाप्पे की फ्रांस का सामना टूर्नामेंट की 'डार्क हॉर्स' मोरक्को से होगा। अशरफ हकीमी की कप्तानी वाली मोरक्को 2022 में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बनी थी और उलटफेर करने में माहिर है।
स्पेन बनाम बेल्जियम:
2010 की चैंपियन स्पेन लैमिन यमल, पेड्री, गावी और निको विलियम्स जैसे युवा सितारों के दम पर आगे बढ़ रही है। गोलकीपर उनाई साइमन ने अब तक सभी 5 मैचों में क्लीन शीट रखी है। बेल्जियम रोमेलु लुकाकू और केविन डी ब्रुइन के अनुभव के साथ पहली बार गोल्ड पर नजर गड़ाए है।
नॉर्वे बनाम इंग्लैंड:
सबसे रोमांचक मुकाबला। 7 गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में आगे अर्लिंग हालैंड का सामना 6 गोल कर चुके हैरी केन से होगा। जूड बेलिंगहैम भी 4 गोल के साथ फॉर्म में हैं। फैंस को 'वाइकिंग रो' सेलिब्रेशन या केन का क्लास देखने को मिलेगा।
अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड:
लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना को राउंड ऑफ 16 में काबो वर्डे ने एक्स्ट्रा टाइम तक खींचा और मिस्र के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करनी पड़ी। मेसी लगातार 10 वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने का सिलसिला जारी रखना चाहेंगे।
