FIFA World Cup 2026 Quarterfinal: पहली बार अंतिम 8 में ब्राजील और जर्मनी में से कोई नहीं, खिताबी दौड़ में यूरोप की छह टीम

फीफी वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले पहुंची 8 टीमें खिताबी दौड़ में बनी हुई हैं। जानिए इन मुकाबलों से जुड़े रोचक तथ्य।

नई दिल्ली: पहली बार 48 टीम की भागीदारी में हो रहे विश्व कप में अब आखिरी आठ टीम बची हैं जो 19 जुलाई को फाइनल तक पहुंचने के लिये जोर आजमाइश करेंगी लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है जब क्वार्टर फाइनल में ब्राजील और जर्मनी दोनों नहीं हैं । सत्रह में से दस विश्व कप में ब्राजील और जर्मनी दोनों क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे हैं। जर्मनी 1938, 1950, 2018 और 2022 में अंतिम आठ में नहीं था जबकि ब्राजील 1934, 1966 और 1990 में नहीं पहुंच सका था लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि दोनों दिग्गज एक साथ अंतिम आठ से गायब हों। ब्राजील को अंतिम 16 के दौर में नॉर्वे ने और जर्मनी को अंतिम 32 में पराग्वे ने हराया । विश्व कप 1930, 1950, 1974, 1978 और 1982 में क्वार्टर फाइनल नहीं हुए थे।

FIFA World Cup 2026 Quarterfinals

फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टर फाइनल

आठ में से चार टीम ने नहीं जीता है खिताब :

इस विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली आठ टीम में से चार पहले भी खिताब जीत चुकी हैं जिनमें अर्जेंटीना ने तीन, फ्रांस ने दो , इंग्लैंड और स्पेन ने एक एक बार ट्रॉफी अपने नाम की है। बेल्जियम और मोरक्को कभी सेमीफाइनल से आगे नहीं गए। वहीं स्विटजरलैंड 1954 के बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है और नॉर्वे इससे पहले अंतिम 16 से आगे नहीं गया था। यानी 2010 में स्पेन के बाद पहली बार कोई नया चैम्पियन मिल सकता है।

End of Feed