घाना को 1-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 में पहुंचा कोलंबिया, स्विट्जरलैंड से होगी भिड़ंत

FIFA World Cup 2026: 14वें मिनट में बॉक्स के अंदर मिली गेंद को जॉन एरियास ने बेहद खूबसूरती से फर्स्ट टच पर कंट्रोल किया और क्लोज रेंज से फिनिश कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल के दम पर कोलंबिया ने घाना को 1-0 से हराकर वर्ल्ड कप के अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की कर ली।

FIFA World Cup 2026: कोलंबिया ने घाना को 1-0 से हराकर वर्ल्ड कप के अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की कर ली है। राउंड ऑफ 32 के आखिरी मुकाबले में जॉन एरियास के 14वें मिनट में किए गए शानदार गोल की बदौलत दक्षिण अमेरिकी टीम ने जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही कोलंबिया हावी दिखा। 14वें मिनट में बॉक्स के अंदर मिली गेंद को जॉन एरियास ने बेहद खूबसूरती से फर्स्ट टच पर कंट्रोल किया और क्लोज रेंज से फिनिश कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह गोल इतना स्मूथ था कि घाना के डिफेंडर और गोलकीपर देखते रह गए।

Ghana vs Colambia

कोलंबिया ने घाना को हराया (फोटो साभार- AP)

जॉन एरियास के गोल से जीता कोलंबिया

इसके बाद लुइस डियाज ने 31वें मिनट में कोलंबिया की बढ़त दोगुनी कर दी थी। टीम ने बेहतरीन पासिंग मूव के बाद गेंद को नेट में डाला, लेकिन असिस्टेंट रेफरी ने ऑफसाइड का झंडा उठा दिया और गोल को रद्द कर दिया गया। पहला गोल ही मैच का निर्णायक साबित हुआ। घाना पूरे मैच में अटैक में बेअसर रहा। हैरानी की बात यह रही कि 90 मिनट के खेल में घाना की टीम एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लगा सकी। कोलंबिया के गोलकीपर को एक भी मुश्किल सेव नहीं करना पड़ा। घाना के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद कुदुस और इनाकी विलियम्स कोलंबियाई डिफेंस को भेद ही नहीं पाए।

End of Feed