स्पोर्ट्स

Video: अर्जेंटीना से मिली हार से टूट गया दिल, पत्नी और बेटे से लिपटकर रो पड़ा केप वर्दे का खिलाड़ी

FIFA World Cup 2026: वीडियो में देखा जा सकता है कि केप वर्दे के हारने के बाद टीम का एक खिलाड़ी इतना इमोशनल हो जाता है कि वह सीधा स्टैंड्स की तरफ दौड़ता है, जहां उसकी पत्नी और बेटा बैठे होते हैं। उन दोनों के पास पहुंचकर खिलाड़ी इतना टूट जाता है कि वह दोनों से लिपटकर बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोने लगा।

Image

अर्जेंटीना से हारने के बाद रो पड़ा केप वर्दे का खिलाड़ी (फोटो साभार- X)

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप जैसे मंच पर एक गोल पूरी कहानी बदल देता है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में केप वर्दे ने भी यही दर्द झेला। जब डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ 120 मिनट तक लड़ने के बाद केप वर्दे की टीम मुकाबला 3-2 से हार गई। अतिरिक्त समय के आखिरी पलों में हुए आत्मघाती गोल ने केप वर्डे का पहला वर्ल्ड कप सफर खत्म कर दिया। मैच खत्म होने के बाद ज्यादातर केप वर्दे समर्थकों का दिल टूट गया। वहीं खिलाड़ी भी काफी देर तक इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाए।

वीडियो को देखकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। इस वीडियो को देखकर हर फुटबॉल फैन की आंखें यकीनन नम हो जाएंगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि केप वर्दे के हारने के बाद टीम का एक खिलाड़ी इतना इमोशनल हो जाता है कि वह सीधा स्टैंड्स की तरफ दौड़ता है, जहां उसकी पत्नी और बेटा बैठे होते हैं। उन दोनों के पास पहुंचकर खिलाड़ी इतना टूट जाता है कि वह दोनों से लिपटकर बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोने लगा। देखें वीडियो-

गौरतलब है कि अर्जेंटीना और केप वर्दे मैच में ड्रामा पूरे 120 मिनट तक चला। इस मैच का पहला गोल मेसी ने 29वें मिनट में करके अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। वहीं केप वर्दे ने 59वें मिनट में डेरॉय डुआर्टे के गोल से बराबरी की। दोनों टीमों का स्कोर 90 मिनट बाद 1-1 था। इसके बाद अतिरिक्त समय में लिसांद्रो मार्टिनेज ने 92वें मिनट में गोल करके अर्जेंटीना को 2-1 से आगे किया, लेकिन सिडनी लोप्स काब्रेल ने 103वें मिनट में गोल करके स्कोर फिर से 2-2 पर बराबर कर दिया। इसके बाद जैसे ही लग रहा था कि केप वर्दे इतिहास रच देगा। वैसे ही 111वें मिनट में मेसी के कॉर्नर पर क्लियर करने के चक्कर में डिफेंडर डिने बोर्गस से आत्मघाती गोल हो गया और आखिरी मिनटों में केप वर्दे मुकाबला 3-1 से हार गया। इस हार ने केप वर्दे का सफर जरूर खत्म कर दिया, लेकिन उसकी हार के बाद पूरा स्टेडियम खड़ा हो गया। पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही इस छोटी सी टीम ने पिछले बार की चैंपियन अर्जेंटीना को नाकों चने चबवा दिए थे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article