FIFA World Cup 2026: हार के बावजूद केप वर्दे ने गढ़ी साहस की नई परिभाषा, वोजिन्हा बने फुटबॉल के नए सुपरस्टार

FIFA World Cup 2026: दुनिया की नंबर एक टीम और कइयों की नजर में अब तक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मेसी की मौजूदगी के बावजूद मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना को केप वर्दे ने अतिरिक्त समय तक जीत का इंतजार कराया बल्कि एक समय तो लग रहा था कि खेल के इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर हो सकता है।

FIFA World Cup 2026: विश्व कप शुरू होने से पहले वोजिन्हा की एक ही ख्वाहिश थी कि उनकी मां उन्हें खेलते देखे। ऐसा हुआ और भी बहुत कुछ हुआ जिसने अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित इस द्वीप देश की विश्व फुटबॉल के मानचित्र पर असरदार उपस्थिति दर्ज कराई। दुनिया की नंबर एक टीम और कइयों की नजर में अब तक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मेसी की मौजूदगी के बावजूद मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना को केप वर्दे ने अतिरिक्त समय तक जीत का इंतजार कराया बल्कि एक समय तो लग रहा था कि खेल के इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर हो सकता है। केप वर्दे ने विश्व कप में एक भी मैच नहीं जीता लेकिन साहस और कौशल की नयी परिभाषा गढ दी।

FIFA (8)

वोजिन्हा और केप वर्दे (फोटो साभार- vozinha1)

केप वर्दे के गोलकीपर की चर्चा

दुनिया भर में फुटबॉल के प्रशंसकों की जबां पर इस टीम और 40 वर्ष के इसके गोलकीपर वोजिन्हा का नाम है। अर्जेंटीना से अतिरिक्त समय में 2-3 से मिली हार के साथ ही केप वर्दे के सुनहरे अभियान पर विराम लग गया लेकिन उसका यह सफर फुटबॉल के इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया।

End of Feed