स्पोर्ट्स

फीफा वर्ल्ड कप के तीनों मेजबान देश हुए बाहर, अब बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से रौंदा

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 के इतिहास में पहली बार तीन देश मिलकर मेजबानी कर रहे थे, लेकिन इनमें से कोई भी देश क्वार्टर फाइनल तक नहीं पहुंच सका। पहले कनाडा बाहर हुआ, फिर मेक्सिको की टीम हारी और अब बेल्जियम ने प्रमुख मेजबान देश अमेरिका को राउंड ऑफ 16 मैच में करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Image

बेल्जियम ने मेजबान अमेरिका को फीफा वर्ल्ड कप से किया बाहर

Photo : AP

FIFA World Cup 2026, USA vs BELGIUM: अपने देश में हो रहे फीफा वर्ल्ड कप में आगे बढ़ने की अमेरिका की उम्मीदें तब खत्म हो गईं जब चार्ल्स डी केटेलेरे ने दो गोल किए और एक गोल में मदद की। उनकी मदद से बेल्जियम ने सोमवार रात 4-1 से जीत हासिल की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, साथ ही अमेरिकी टीम की डिफेंस की कमियों को भी उजागर किया। इसी के साथ फीफा विश्व कप 2026 के तीनों मेजबान देश टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पहले कनाडा, फिर मेक्सिको और अब अमेरिका का भी वर्ल्ड कप में सफर समाप्त हो गया है।

हालांकि स्टार फॉरवर्ड फोलारिन बालोगुन की मौजूदगी से अमेरिका का हौसला बढ़ा था (जिन पर एक मैच के लिए लगा रेड-कार्ड सस्पेंशन FIFA ने विवादित तरीके से हटा दिया था) लेकिन अमेरिकी डिफेंडरों की गलती से पहले हाफ में दो गोल हुए और गोलकीपर मैट फ्रीज़ की एक गलती से बेल्जियम को दूसरे हाफ की शुरुआत में तीसरा गोल मिल गया।

दूसरे हाफ में सब्स्टीट्यूट के तौर पर आए रोमेलु लुकाकू ने स्टॉपेज टाइम के तीसरे मिनट में बेल्जियम के लिए आखिरी गोल किया। अब बेल्जियम शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच में कैलिफोर्निया के इंगलवुड में स्पेन का सामना करेंगे।

मलिक टिलमैन ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी फ्री-किक गोल से पहले हाफ के बीच में स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया, लेकिन इसके ठीक बाद किक-ऑफ के 61 सेकंड बाद ही अमेरिकी टीम ने गोल खा लिया।

बालोगुन के खेलने से हलचल और विवाद बढ़ा, अमेरिका को कोई फायदा नहीं हुआ

बेल्जियम के खिलाफ यूएसए की टीम में फोलारिन बालोगुन के खेलने से फ़ुटबॉल की दुनिया में जबरदस्त हलचल मची, लेकिन सोमवार को वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ़ 16 में अमेरिका की 1-4 से हार में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। 25 साल के इस स्ट्राइकर ने इस वर्ल्ड कप में तीन गोल किए थे। बोस्निया-हर्जेगोविना के खिलाफ़ यूएए की जीत के दौरान उन्हें रेड कार्ड दिखाया गया था, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दखल के बाद FIFA ने सोमवार के मैच के लिए उनका सस्पेंशन हटा दिया। फीफा के इस फैसले पर फ़ुटबॉल जगत के बड़े लोगों ने वर्ल्ड कप की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। यूरोप की फ़ुटबॉल संस्था UEFA ने कहा कि FIFA ने "हद पार कर दी है" और बेल्जियम के फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन ने बालोगुन के खेलने की योग्यता पर सवाल उठाए।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article