FIFA Women's World Cup 2023: कोलंबिया को पटखनी देकर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 12, 2023, 08:40 PM IST

इंग्लैंड ने कोलंबिया को क्वार्टर फाइनल में पटखनी देकर लगातार तीसरी बार महिलाओं के फुटबॉल विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सिडनी: एलिसिया रूसो के दूसरे हाफ में किए गए गोल की मदद से इंग्लैंड ने शुरुआत में पिछड़ने के बाद वापसी करके शनिवार को कोलंबिया को 2-1 से हराकर महिला विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

England Football team

इंग्लैंड फुटबॉल टीम(साभार FIFA)

लीसी सांतोस ने पहले हाफ में कोलंबिया को बढ़त दिला दी थी। ऐसे में लॉरेन हेंप ने मध्यांतर से ठीक पहले गोल करके इंग्लैंड को बराबरी दिलाई। आर्सेनल की तरफ से खेलने वाली स्ट्राइकर एलिसिया ने 63वें मिनट में गोल दागा जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

End of Feed