FIFA World Cup 2026: दाइची कामाडा के हेडर गोल से जापान ने नीदरलैंड्स के साथ खेला ड्रॉ, 12 साल बाद वर्ल्ड कप में जीता आइवरी कोस्ट

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में दाइची कामाडा के आखिरी समय में किए गए हेडर गोल की बदौलत जापान ने नीदरलैंड्स के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। मैच में नीदरलैंड्स ने पूरी तरह से अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी थी लेकिन, जापान के खिलाड़ियों ने हिम्मत नहीं हारी और अंत में मुकाबला ड्रॉ कराया। इसके साथ ही दोनों टीमों को महत्वपूर्ण अंक मिले। वहीं, ग्रुप E के रोमांचक मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड के विंगर अमाद डियालो के 90वें मिनट में किए गए गोल की मदद से आइवरी कोस्ट ने इक्वाडोर को 1-0 से हराया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जापान ने अपने दमदार खेल से फैंस को एक यादगार मैच दिया। जापान ने नीदरलैंड्स के साथ एक रोमांचक मुकाबले में ड्रॉ खेला। आखिरी समय में जापान के दाइची कामाडा ने हेडर गोल करके हार की कगार पर खड़ी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। अगर जापान की टीम राउंड ऑफ 16 में पहुंचती है तो यह गोल जापान में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

FIFA 2026 Match

फीफा वर्ल्ड कप के मैच के रिजल्ट। फोटो- AP

आर्लिंगटन एंड टैक्सेस स्टेडियम में भारी संख्या में मौजूद दर्शकों के बीच पहला हाफ बिना किसी गोल के गुजरा। हालांकि, 50वें मिनट में नीदरलैंड्स के कप्तान वैन डाइक ने पेनल्टी एरिया के अंदर से हेडर गोल करके टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। यह वैन का 13वां इंटरनेशनल गोल था। साथ ही 34 साल 341 दिन की उम्र में गोल करने वाले वैन डाइक, वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज़ डच खिलाड़ी बने। उनसे आगे जियोवानी वैन ब्रोंकहोर्स्ट हैं, जिन्होंने 2010 में उरुग्वे के खिलाफ 35 साल 151 दिन की उम्र में गोल किया था।

End of Feed