रेफरी क्लॉस के बचाव में उतरा फीफा, ट्रंप की टिप्पणियों को किया खारिज

फीफा विश्व कप रेफरी राफेल क्लॉस की निष्पक्षता पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उठाए गए सवालों के बाद फीफा ने उनका बचाव किया। ट्रंप ने अमेरिका के स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन को ’रेड कार्ड’ दिखाने के फैसले के बाद क्लॉस की ईमानदारी पर सवाल खड़े किए थे।

फीफा विश्व कप रेफरी राफेल क्लॉस की निष्पक्षता पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उठाए गए सवालों के बाद फीफा ने उनका बचाव किया। ट्रंप ने अमेरिका के स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन को ’रेड कार्ड’ दिखाने के फैसले के बाद क्लॉस की ईमानदारी पर सवाल खड़े किए थे, जिस पर फीफा ने सार्वजनिक प्रतिक्रिया देते हुए रेफरी का समर्थन किया।

red card FIFA

रेफरी के सपोर्ट में उतरा फीफा। फोटो- AP

ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में बिना किसी ठोस आधार का उल्लेख किए कहा था कि ब्राजील के 46 वर्षीय रेफरी का ’अतीत कुछ संदिग्ध लगता है’। अमेरिका की बेल्जियम से 1-4 की हार से पहले जारी बयान में फीफा ने क्लॉस का समर्थन करते हुए कहा, अपने पूरे करियर में उन्होंने हमेशा पेशेवर रवैये और ईमानदारी के सर्वोच्च मानकों का पालन किया है।

End of Feed