FIDE Chess World Cup 2023 Final, R Praggnanandhaa vs Carlsen: कार्लसन ने तोड़ा प्रज्ञानंद का विश्व विजय का सपना, दूसरे स्थान से करना पड़ा संतोष

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 24, 2023, 05:39 PM IST

Magnus Carlsen vs PraggnanandhaaChess World Cup 2023 Final: भारत के 18 वर्षीय स्टार चेस खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद ने फिडे वर्ल्ड कप चेस टूर्नामेंट में खिताबी जीत का फैसला गुरुवार को टाइ ब्रेकर के जरिए हुआ। प्रज्ञानंद का विश्व चैंपियन बनने के सपना कार्लसन ने तोड़ दिया।

बाकू(अजरबैजान) भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद और दुनिया के नंबर एक चेस खिलाड़ी मैग्नल कार्लसन के बीच खिताबी मुकाबले के पहले दो दौर के मैच ड्रॉ रहने के बाद गुरुवार को खिताबी जीत का फैसला टाई ब्रेकर के जरिए हुआ। प्रज्ञानंद का विश्व विजय का सपना कार्लसन ने टाई ब्रेक में तोड़ दिया। मुकाबला दुनिया के नंबर 23 और नंबर एक खिलाड़ी के बीच था। टाई ब्रेकर के पहले दौर में प्रज्ञानंद को 47 चाल के बाद हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला काफी कड़ा था अंतिम समय में कार्लसन ने शानदार खेल दिखाया और प्रज्ञानंद दबाव में बिखर गए। दूसरे राउंड में कार्लसन ने कहर बरपाते हुए महज 22 चाल में जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम कर लिया।

Praggnanandhaa vs Carlsen

प्रज्ञानंद बनाम कार्लसन फाइनल टाई ब्रेक(साभार FIDE)

प्रज्ञानंद को दूसरे स्थान से करना पड़ा संतोष

ऐसे में टाई ब्रेक का दूसरा दौर 18 वर्षीय प्रज्ञानंद के लिए करो या मरो वाला हो गया। दूसरे राउंड में भी प्रज्ञानंद कार्लसन से पार नहीं पा सके और उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप में दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। 32 वर्षीय मैग्नस कार्लसन पहली बार चेस वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया।़

End of Feed