Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे घुड़सवार अनुष

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 25, 2024, 07:33 PM IST

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक की उल्टी गिलनी शुरू हो चुकी है। ओलंपिक का आगाज 26 जुलाई से होगा, जो 11 अगस्त तक चलेगा। एशियाई खेलों के पदक विजेता घुड़सवार अनुष अग्रवाल पेरिस ओलंपिक की ड्रेसेज स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Paris Olympics 2024: एशियाई खेलों के पदक विजेता घुड़सवार अनुष अग्रवाल पेरिस ओलंपिक की ड्रेसेज स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अनुष ने बेहतर औसत के कारण करीबी मुकाबले में श्रुति वोरा को पछाड़ा। भारतीय घुडसवारी महासंघ (ईएफआई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हांगझोउ एशियाई खेल 2022 में टीम ड्रेसेज स्पर्धा का स्वर्ण और व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा का कांस्य पदक जीतने वाले अनुष को श्रुति पर तरजीह दी गई। दोनों खिलाड़ियों के हाल के प्रदर्शन के विश्लेषण के बाद अनुष को चुना गया।

Equestrian Anush AGARWALLA, Anush ANUSH AGARWALLA represent, Anush ANUSH AGARWALLA represent India in Paris Olympics 2024, Paris Olympics 2024, Paris Olympics 2024 Updates, Paris Olympics News Updates, Sports New Hindi, Sports New in Hindi,

घुड़सवार अनुष अग्रवाल पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। (फोटो- Anush Agarwalla Instagram)

ओलंपिक की ड्रेसेज स्पर्धा में पहली बार कोई भारतीय घुड़सवार हिस्सा लेगा। इससे पहले भारत के घुड़सवारों ने इवेंटिंग स्पर्धा में ही हिस्सा लिया है। अनुष (अपने घोड़े सर कैरामेलो ओल्ड के साथ) ने पिछले साल शुरू हुए क्वालीफिकेशन चक्र के दौरान प्रदर्शन में निरंतरता दिखाई और न्यूनतम पात्रता आवश्यकता (एमईआर) को चार बार पूरा किया जबकि अनुभवी श्रुति ने इस महीने दो बार एमईआर हासिल किया।

End of Feed