Bajrang Punia Suspended: भारतीय पहलवान और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बजरंग पूनिया की मुश्किलों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बजरंग पूनिया पर एक बार फिर से नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी ने अस्थाई बैन लगा दिया है। नाडा ने पहले भी भारतीय पहलवान पर बैन लगाया था लेकिन इसे इस महीने की शुरुआत में हटा दिया था। अब एक बार फिर से नाडा एक्शन में है और पूनिया पर इस बार बैन के साथ-साथ उन्हें नोटिस भी थमा दिया गया है जिसका ओलंपिक मेडलिस्ट को 11 जुलाई तक जवाब देना जरूरी है।
नाडा के अनुसार, पुनिया ने 10 मार्च को सोनीपत में ट्रायल के दौरान अपना सैंपल देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उन्हें डोपिंग नियम उल्लंघन के लिए सस्पैंड कर दिया गया था। द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, नाडा ने गुरुवार को नवीनतम आदेश जारी किया और उन्हें 11 जुलाई तक इस निलंबन का जवाब देने के लिए कहा गया है।
