Asian Para Games: दीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भारत ने जीते चार ब्रॉन्ज मेडल

भारत की दीप्ति जीवनजी ने एशियाई पैरा खेलों की महिलाओं की 400 मीटर T20 स्पर्धा के फाइनल में 56.36 सेकंड के गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। दीप्ति ने नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया। वहीं, पैरा टेबल टेनिस में भारत को चार ब्रॉन्ज मेडल मिले।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की दीप्ति जीवनजी ने एशियाई पैरा खेलों की महिलाओं की 400 मीटर T20 स्पर्धा के फाइनल में 56.36 सेकंड के गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। दीप्ति ने नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया। वहीं, पैरा टेबल टेनिस में भारत को चार ब्रॉन्ज मेडल मिले, जिसकी शुरुआत महिला एकल क्लास 4-5 के सेमीफाइनल में भाविना पटेल ने की।

Deepthi Jeevanji

दीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड।

दीप्ति जीवनजी (TOPS एथलीट) ने 56.36 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता और एक नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया। दीप्ति ने सफलतापूर्वक अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा। उन्होंने 2022 के 56.59 सेकंड के समय में सुधार करते हुए 2026 में 56.36 सेकंड का समय निकाला। यानी 0.23 सेकंड का सुधार किया।

End of Feed