Dubai Tennis Championships final: एक बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन डेनियल मेदवेदेव का शानदार प्रदर्शन दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के फाइनल में भी देखने को मिला। 27 साल के डेनियल मेदवेदेव ने दुबई चैम्पियनशिप के फाइनल में बड़ा उलटफेर करते हुए डिफेंडिंग चैम्पियन और अपने देश के खिलाड़ी आंद्रे रूबलेव को लगातार सेट में मात देकर आसान जीत हासिल की। इससे पहले डेनियल मेदवेदेव ने सेमीफाइनल मुकाबले में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को लगातार सेट में हराकर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की थी।
डेनियल मेदवेदेव और आंद्रे रूबलेव। (फोटो - मेदवेदेव के ट्विटर से)
मेदवेदेव को मिली आसान जीत
तीसरी सीड डेनियल मेदवेदेव ने टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में बड़ा उलटफेर किया। मेदवेदेव ने दूसरी सीड आंद्रे रूबलेव को लगातार सेट में मात दी। पहले राउंड में मेदवेदेव ने रूबलेव को 6-2 से मात देकर बढ़त हासिल की। इसी तरह दूसरे राउंड में भी मेदवेदेव का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। दूसरे राउंड में भी मेदवेदेव ने रूबलेव को 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
Fun to share the court with my good friend @AndreyRublev97. Hopefully many more finals to come. Proud of #18 🏆. Tha… t.co/0wX5EXQvOi
— ANI (@ANI) Mar 4, 2023
सातवीं बार आपस में भिड़े दोनों खिलाड़ी
डेनियल मेदवेदेव और आंद्रे रूबलेव सातवीं बार आमने सामने हुए। मेदवेदेव को रूबलेव के खिलाफ पांचवीं बार जीत मिली। इससे पहले मेदवेदेव को ऑस्ट्रेलियान ओपन 2021 के क्वार्टर फाइनल में, यूएस ओपन 2021 के क्वार्टर फाइनल में, सेंट पीटर्सबर्ग रूस 2019 के क्वार्टर फाइनल में और सिनसिनाटी कप 2019 के क्वार्टर फाइनल में जीत मिली थी, जबकि आंद्रे रूबलेव को सिनसिनाटी कप 2021 के सेमीफाइनल में और एटीपी फाइनल्स के ग्रुप राउंड में जीत मिली थी।
18वीं बार एटीपी टाइटल पर कब्जा
27 साल के डेनियल मेदवेदेव का पुरुष सिंगल्स कैटेगरी में यह 18वां एटीपी टाइटल है। मेदवेदेव अभी तक 30 बार एटीपी फाइनल में हिस्सा ले चुके हैं। इसमें उनको 18 बार जीत मिली है, जबकि 12 बार खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वे अगस्त 2022 से अभी तक अजेय हैं। मेदवेदेव जब भी एटीपी के फाइनल में पहुंचे हैं खिताब अपने नाम किए हैं।
