स्पोर्ट्स

'इस खेल ने मुझे सबकुछ दिया है..' Cristiano Ronaldo ने यूरो कप को कहा अलविदा, बताया कब खेलेंगे आखिरी मैच

Cristiano Ronaldo Exit from Euro Cup 2024: फुटबॉल के सबसे मशहूर खिलाड़ियों में से एक पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूरो कप 2024 के बाद इस मेगा टूर्नामेंट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। यूरो 2024 उनके करियर की आखिरी यूरोपीय चैम्पियनशिप है।

Image

रोनाल्डो (फोटो- ँAP)

Cristiano Ronaldo Exit from Euro Cup 2024: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा कि यूरो 2024 उनके करियर की आखिरी यूरोपीय चैम्पियनशिप है।दुनिया के सबसे लोकप्रिय फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक 39 साल के रोनाल्डो रिकॉर्ड छठी बार यूरो टूर्नामेंट में खेल रहे है। उनकी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है जहां शुक्रवार को उनका सामना फ्रांस से होगा।

स्लोवेनिया पर पेनल्टी-शूटआउट जीत के बाद रोनाल्डो ने पुर्तगाल के प्रसारक आरटीपी से कहा -'बिना किसी संदेह के यह मेरी आखिरी यूरोपीय चैम्पियनशिप है।’’ मैं इसे लेकर भावुक नहीं हूं। मुझे इस खेल ने सब कुछ दिया है। खेल को लेकर उत्साह, मेरे समर्थकों, मेरे परिवार को देखने का उत्साह, लोगों का मेरे प्रति प्यार शानदार रहा है।'

मेरे लिए करने या जीतने के लिए और क्या है- रोनाल्डो

रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों में शामिल है। उन्होंने यूरोपीय चैंपियनशिप में रिकॉर्ड 14 गोल किए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य प्रेरणा लोगों को खुश करना है। स्लोवेनिया के खिलाफ मैच के दौरान अतिरिक्त समय में अपनी पेनल्टी को रोके जाने के बाद वह भावुक हो गये थे।उन्होंने कहा - 'यह फुटबॉल की दुनिया छोड़ने के बारे में नहीं है। मेरे लिए करने या जीतने के लिए और क्या है? मैंने अगर एक अंक कम या अधिक हासिल किये तो भी इससे फर्क नहीं पड़ने वाला है।'

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article