'ऐसा इतिहास, जो हमेशा कायम रहेगा', आखिरकार महान रोनाल्डो ने अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी मेसी के लिए भावुक संदेश लिखा

Cristiano Ronaldo Wishes Lionel Messi: आखिरकार फुटबॉल फैंस को जिस चीज का इंतजार था, वो भी हो गया। लियोनेल मेसी के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से विदाई मैच के बाद सभी को इंतजार था सालों तक उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी रहे रोनाल्डो के संदेश का। आखिरकार रोनाल्डो ने दिल खोलकर अपनी भावनाएं जाहिर कर दी हैं।

पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने लंबे समय के प्रतिद्वंद्वी और अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी को उनके आखिरी विदाई मैच के बाद शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इतने सालों तक अपने देश के लिए खेलना इतिहास का हिस्सा है जो हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने वर्ल्ड कप जीतने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी के लिए एक भावुक संदेश लिखा।

Ronaldo writes emotional tribute post on Lionel Messi Retirement

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मेसी के अंतरराष्ट्रीय रिटायरमेंट पर उनके लिए भावुक संदेश लिखा

मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से एक शानदार अंदाज में विदाई ली। मंगलवार रात ब्यूनस आयर्स में अर्जेंटीना ने बेनिन को 3-0 से हराया, जिसमें मेसी ने दो गोल करने में मदद की (असिस्ट) और एक गोल खुद भी किया। अर्जेंटीना के लिए मेसी के इस आखिरी मैच में, इस दिग्गज फॉरवर्ड ने एक और बेहतरीन खेल दिखाया और अपने शानदार इंटरनेशनल करियर का समापन करते हुए घरेलू दर्शकों को कभी न भूलने वाली यादें दीं।

End of Feed