रोनाल्डो ने दुनिया से छिपाकर की शादी, वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल

Ronaldo Georgina Wedding: रोनाल्डो की शादी का पूरा समारोह बहुत ही सफेद तरीके से निपटाया गया। इस शादी में सिर्फ करीबी लोग ही मौजूद थे। इस शादी में गवाह के तौर पर केवल 4 लोग थे, जिनमें रोनाल्डो के बचपन के दोस्त और जॉर्जिना के परिवार के सदस्य शामिल थे।

Ronaldo Georgina Wedding: फुटबॉल जगत के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार अपनी जिंदगी के सबसे अहम फैसले पर मुहर लगा दी। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर ने अपनी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ 11 अगस्त 2026 को शादी कर ली। खास बात ये रही कि शादी बेहद निजी तरीके से पुर्तगाल के तटीय शहर कैस्केस में उनके घर पर हुई।

Ronaldo Wedding

रोनाल्डो की हुई शादी (फोटो साभार- AI/voguemagazine)

11 अगस्त की तारीख बेहद खास

रोनाल्डो और जॉर्जिना के लिे 11 अगस्त की तारीख दो वजह से खास थी। एक तो आज से ठीक 10 साल पहले इसी दिन मैड्रिड में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी, और दूसरा आज उन्होंने रिश्ते को कानूनी नाम दे दिया। उस समय जॉर्जिना एक लग्जरी स्टोर में काम करती थीं और यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। रोनाल्डो के 5 बच्चे भी इस खास मौके का हिस्सा बने।

End of Feed