क्रिस्टियानो रोनाल्डो और हैरी केन ने बनाए नए रिकॉर्ड्स, अपनी टीमों की दिलाई जीत

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 24, 2023, 05:05 PM IST

Cristiano Ronaldo and Harry Kane sparkle in Euro Qualifiers: स्टार पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और इंग्लैंड के दिग्गज फुटबॉलर हैरी केन ने यूरो कप क्वालीफाइंग मैचों में जमकर अपना जलवा बिखेरा है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और हैरी केन ने 2024 में होने वाली यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग मैचों में गुरुवार को नए रिकॉर्ड बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। पुर्तगाल के रोनाल्डो पहले ही पुरुष फुटबॉल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं और अब उनके नाम पर सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलने का नया रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

Cristiano Ronaldo

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (AP)

रोनाल्डो ने यह रिकॉर्ड लिचेंस्टीन के खिलाफ पुर्तगाल की 4-0 से जीत के दौरान बनाया। यह उनका 197वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। इससे पहले रोनाल्डो और कुवैत के बादेर अल मुतावा के नाम पर 196 मैच खेलने का संयुक्त रिकॉर्ड दर्ज था।

End of Feed